{"_id":"6a0c5e517a110fd2450a90d0","slug":"video-227-candidates-to-battle-in-panchayat-elections-in-dadahu-development-block-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: विकास खंड ददाहू में 227 उम्मीदवार में होगी पंचायत चुनाव जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: विकास खंड ददाहू में 227 उम्मीदवार में होगी पंचायत चुनाव जंग
विकास खंड ददाहू के तहत पहली मर्तबा हो रहे 26 पंचायतों के चुनावों को लेकर विभाग की ओर से सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित करने के बाद प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। जबकि विभाग की ओर से मत पत्रों के प्रकाशन की प्रक्रिया प्रगति पर है। विकास खंड ददाहू की 26 पंचायतों के 146 मतदान केंद्रों पर चुनाव करवाए जाने हैं। इसे लेकर 227 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें जिला परिषद के 7, बीडीसी सदस्य के लिए 34, प्रधान पद के लिए 66, उप प्रधान 52 व पंचायत सदस्य के लिए 68 उम्मीदवार मैदान में है। जिनके नामों को मतपत्रों पर प्रकाशित किया जा रहा है। मतपत्र प्रकाशित करने में 113 कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया हैं। इनमें जेबीटी व टीजीटी, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं के साथ पंचायतों के सचिव व पंचायत सहायकों की सेवाएं ली जा रही हैं। अधिकारियों की ओर से समय-समय पर इस कार्य का निरीक्षण भी किया जा रहा है। एआरओ व तहसीलदार ददाहू जयसिंह ठाकुर ने मंगलवार को कन्या उच्च पाठशाला ददाहू में चल रहे मतपत्र प्रकाशित करने के कार्य का निरीक्षण करके कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। निर्वाचन अधिकारी एवं बीडीओ ददाहू दर्शन लाल पुंडीर ने बताया कि विकास खंड के अंतर्गत विभिन्न पदों पर 227 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होना है। इस अवसर पर अधीक्षक गौरव पाठक, बलवंत सिंह व पीआई राजेश शर्मा व विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।