{"_id":"69e4b210b7bf65c43501f301","slug":"video-sirmour-flood-of-faith-in-renukaji-tirth-on-parshuram-birth-anniversary-2026-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: परशुराम जन्मोत्सव पर रेणुकाजी तीर्थ में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: परशुराम जन्मोत्सव पर रेणुकाजी तीर्थ में उमड़ा आस्था का सैलाब
Ankesh Dogra
Updated Sun, 19 Apr 2026 04:14 PM IST
Link Copied
चिरंजीवी भगवान श्री परशुराम की जन्मभूमि रेणुकाजी तीर्थ में परशुराम जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पडा। पहली मर्तबा आयोजित किए गए परशुराम मेले के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ ने पिछले सभी रिकार्ड को तोड़ दिए। आठ से दस हजार के करीब श्रद्धालुओं ने रेणुकाजी में भगवान परशुराम मंदिर में पूजा अर्चना करके अपना नजराना व फसलाना भेंट किया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने पवित्र रेणुका झील में शाही स्नान करके पुण्य कमाया। रेणुका विकास बोर्ड के सौजन्य से मंदिर परिसर मे आयोजित हवन-यज्ञ में बोर्ड के सदस्य सचिव एंव एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने पूर्णाहुति प्रदान की। इससे पूर्व रेणुका पहुंचे देवताओं को ब्रह्ममुहूर्त में पवित्र रेणुका झील की परिक्रमा करवाकर उन्हें शाही स्नान करवा कर पुन मंदिरों मे स्थापित किया गया। ढोल-नगाड़े व शंख-घंडियाल की मधुर ध्वनि के साथ निकाली गई देव परिक्रमा के दौरान रेणुका घाटी भगवान परशुराम के जयघोष से गूंज उठी। संत-महात्माओं सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने देव परिक्रमा मे भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।