{"_id":"698c61d2985974ba6709afff","slug":"video-sirmour-municipal-council-nahan-starts-legal-action-against-19-more-defaulting-tenants-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: नगर परिषद नाहन ने 19 और डिफाल्टर किरायेदारों पर अदालती कार्रवाई की शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: नगर परिषद नाहन ने 19 और डिफाल्टर किरायेदारों पर अदालती कार्रवाई की शुरू
आर्थिक संकट से जूझ रही नगर परिषद नाहन अपना पैसा जुटाने में ऐढ़ी-चोटी के जोर लगा रही है। किरायेदारों से लाखों की वसूली को लेकर नगर परिषद ने कड़ी कार्रवाई शुरू की है। अब 19 और ऐसे किरायेदारों जिन्होंने सालों से लाखों रुपये के किराये का भुगतान नहीं किया है, के मामलों को एसडीएम की अदालत में उठाया है। बता दें कि इससे पहले नगर परिषद नाहन की तरफ से 36 के करीब डिफाल्टर किरायेदारों से 61 लाख की वसूली को लेकर मामला एसडीएम नाहन की अदालत में उठाया जा चुका है। मामला अदालत में जाने के बाद 20 लाख रुपये से अधिक की वसूली नगर परिषद कर भी चुकी है। इसके अलावा अन्य के मामले अभी विचाराधीन हैं। नगर परिषद की कार्रवाई के बाद से डिफाल्टर किरायेदारों में हड़कंप मचा है। वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नाहन संजय कुमार ने कहा कि नगर परिषद नाहन में लंबे समय से किराया जमा न करवाने वाले किरायेदारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 19 और किरायेदारों के खिलाफ मामला एसडीएम की अदालत में उठाया गया है। इससे पहले उठाए गए मामलों में करीब 20 लाख रुपये जमा हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।