{"_id":"698c5f7482fd56aa2c08ab96","slug":"video-mela-ram-said-the-govt-should-stop-misleading-the-public-on-the-rdg-issue-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेला राम बोले- आरडीजी मुद्दे पर जनता को गुमराह करना बंद करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला राम बोले- आरडीजी मुद्दे पर जनता को गुमराह करना बंद करे सरकार
सिरमौर भाजपा के प्रवक्ता मेला राम शर्मा ने प्रदेश सरकार पर आरडीजी के मुद्दे को लेकर राजनीतिक ड्रामा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस विषय पर अनावश्यक हायतौबा मचाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। मेला राम शर्मा ने कहा कि वित्त आयोग की रिपोर्ट में पहले ही स्पष्ट उल्लेख किया गया था कि 31 मार्च 2026 के बाद प्रदेश को रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट मिलनी बंद हो जाएगी। ऐसे में यह कोई अप्रत्याशित निर्णय नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार को सत्ता में आते ही प्रदेश की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए ठोस रणनीति बनानी चाहिए थी, लेकिन इसके बजाय सरकार ने फिजूलखर्ची को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने विकास कार्यों की बजाय अपने करीबी लोगों की ताजपोशी, सलाहकारों और निगम-बोर्डों के अध्यक्षों की नियुक्तियों के जरिये सरकारी खजाने पर अनावश्यक बोझ डाला है, जिससे प्रदेश आर्थिक संकट की ओर बढ़ा है। उनका दावा है कि यदि सरकार आर्थिक अनुशासन अपनाती और आय के नए स्रोत विकसित करती, तो आज प्रदेश की स्थिति अलग होती। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने तीन वर्षों में प्रदेश को एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज में डुबो दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।