{"_id":"6a129f5de0e2c554d303f990","slug":"video-sirmour-royal-palace-gates-open-thousands-receive-khera-maharaj-prasad-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: शाही महल के खुले कपाट, हजारों लोगों ने ग्रहण किया खेड़ा महाराज का प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: शाही महल के खुले कपाट, हजारों लोगों ने ग्रहण किया खेड़ा महाराज का प्रसाद
Ankesh Dogra
Updated Sun, 24 May 2026 12:19 PM IST
Link Copied
नाहन शहर के बड़ा चौक में शहरवासियों की ओर से खेड़ा मंदिर समिति ने विशाल वार्षिक भंडारे का आयोजन किया। रविवार सुबह 11 बजे शुरू हुआ भंडारा दोपहर बाद तक चलता रहा। इस भंडारे में शहर के हजारों लोगों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर शहर के बड़ा चौक स्थित खेड़ा महाराज के मंदिर में भी लोगों ने पूजा अर्चना कर उनका आशीवार्द ग्रहण किया। इस मौके पर शाही महल स्थित खेड़ा महाराज मंदिर को भी लोगों के दर्शानार्थ खोला गया। शाही महल के कपाट खुल रहने के कारण लोगों ने मंदिर में जाकर खेड़ा महाराज के दर्शन किए। इस दौरान शाही महल में लोग फोटो भी खिंचवाते दिखाई दिये। खेड़ा मंदिर समिति के महासचिव गौरव गुप्ता, राकेश गर्ग आदि ने बताया कि शनिवार रात को बड़ा चौक में बसेरा भी हुआ। इसमें देर रात तक गुगा महाराज का गुनगान किया। रविवार सुबह बड़ा चौक के खेड़ा मंदिर से कालीस्थान मंदिर में माता की कढ़ाई ले जाई गई। इसके बाद शहर के सबसे पुराने शाही महल स्थित खेड़ा मंदिर में खेड़ा महाराज को मीठे चावलों की देग अर्पित की गई। इसके बाद बड़ा चौक में खेड़ा महाराज को देग अर्पित की। साथ ही यहां हवन यज्ञ भी हुआ। इसके बाद भंडारा प्रदान किया गया। इसमें शहर के दुकानदारों समेत शहरवासियों ने सहयोग दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।