{"_id":"6a2003f421f50fb34a05e2da","slug":"video-sirmour-special-health-check-up-and-awareness-camp-organized-for-workers-at-three-mines-in-the-dadahu-region-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: ददाहू क्षेत्र में तीन खानों पर कार्यरत मजदूरों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: ददाहू क्षेत्र में तीन खानों पर कार्यरत मजदूरों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन
Ankesh Dogra
Updated Wed, 03 Jun 2026 04:07 PM IST
Link Copied
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ददाहू क्षेत्र में तीन खानों पर कार्यरत मजदूरों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। खनन व्यवसायी सुप्रियांक वालिया के सहयोग से आयोजित इस शिविर में करीब 80 खनन कामगारों की स्वास्थ्य जांच की गई । साथ ही सभी कामगारों को टीबी की रोकथाम एवं उन्मूलन के लिए शपथ भी दिलाई गई। शिविर में डॉ. विक्रांत ठाकुर ने अपनी टीम के साथ कामगारों की जांच कर उन्हें टीबी के लक्षणों, हृदय रोग, छाती संबंधी बीमारियों, उच्च रक्तचाप और मधुमेह के प्रति जागरूक किया। उन्होंने खनन कार्य के दौरान धूल, मिट्टी और पत्थरों के सूक्ष्म कणों से होने वाले सिलिकोसिस रोग की रोकथाम के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। डॉ. ठाकुर ने कहा कि कई बीमारियां लापरवाही के कारण गंभीर रूप ले लेती हैं। उन्होंने कामगारों को खानों में कार्य करते समय मास्क पहनने, खांसी-जुकाम जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अस्पताल जाकर जांच कराने, संतुलित आहार लेने और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवाओं का नियमित सेवन करने की सलाह दी। उन्होंने टीबी से बचाव के लिए धूम्रपान छोड़ने का भी आह्वान किया। खनन अभियंता डीके सिन्हा ने बताया कि शिविर का आयोजन कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के तहत कामगारों के स्वास्थ्य और कल्याण को ध्यान में रखकर किया गया। इस अवसर पर रविंद्र गुप्ता, स्वास्थ्य विभाग से विद्या दत्त शर्मा, सीएचओ ममता, प्रियंका, कमला शर्मा सहित बड़ी संख्या में कामगार मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।