{"_id":"6a2023348e514a122a0f83a3","slug":"video-dr-rajiv-bindal-says-bjps-resounding-victory-in-elections-public-has-given-its-answer-to-the-congress-govt-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: डॉ. राजीव बिंदल बोले-चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता ने कांग्रेस सरकार को दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: डॉ. राजीव बिंदल बोले-चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता ने कांग्रेस सरकार को दिया जवाब
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में हुए पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की प्रचंड जीत ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता के जनादेश को स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों से साफ है कि प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं है। नाहन में डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार को सीधा संदेश दिया है कि सुक्खू सरकार अब तक की सबसे निकम्मी सरकार साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण समाज का प्रत्येक वर्ग आक्रोशित है और यही नाराजगी चुनाव परिणामों में दिखाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के चार नगर निगमों में से तीन पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा अधिकांश जिला परिषदों में भी भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने अपना दबदबा कायम रखा है। यह परिणाम दर्शाते हैं कि प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों और कार्यप्रणाली पर भरोसा जता रही है। डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरने में विफल रही है। विकास कार्यों की गति प्रभावित हुई है और आम लोगों से जुड़े कई मुद्दों पर सरकार प्रभावी कदम उठाने में असफल रही है। उन्होंने दावा किया कि यही कारण है कि पंचायतीराज और निकाय चुनावों में मतदाताओं ने कांग्रेस को नकारते हुए भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को समर्थन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।