सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   VIDEO : Press conference of State Congress Committee spokesperson Vijay Dogra in Una

VIDEO : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विजय डोगरा बोले- सांसद अनुराग ठाकुर की अभद्र भाषा में दिख रही मंत्री न बनाए जाने की हताशा

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Thu, 01 Aug 2024 03:32 PM IST
VIDEO : Press conference of State Congress Committee spokesperson Vijay Dogra in Una
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विजय डोगरा ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से केंद्र की मोदी सरकार हताशा में है और यही वजह है कि संसद में दिए गए राहुल गांधी के भाषणों के अंशों में भी कांट छांट की जा रही है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस ऊना में प्रेस वार्ता में कहा कि राहुल गांधी जिस प्रकार से दलितों, पिछड़ों की आवाज बुलंद कर रहे हैं उससे भाजपा का एकमात्र एजेंडा उनकी इस आवाज को दबाने का है। विजय डोगरा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदेश के सांसद अनुराग ठाकुर की राहुल गांधी पर की गई अभद्र भाषा की आलोचना करते हुए कहा कि मंत्री न बनाये जाने की उनकी हताशा साफ नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हमीरपुर की जनता ने दिखा दिया कि झूठ फरेब नहीं चलेगा, अब इसलिए वह अपने आकाओं को खुश करने के लिये राहुल गांधी को गालियां दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले स्मृति ईरानी गांधी परिवार को गालियां देकर अपनी राजनीति चमकाती थी अब यह काम अनुराग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अनुराग के सर्मथन में ट्वीट से साफ है कि वह भी अनुराग की अमर्यादित भाषा का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी और इसके लिए कांग्रेस भाजपा व अनुराग की कड़ी निंदा करती है। विजय डोगरा ने कहा कि अनुराग ठाकुर को नेता प्रतिपक्ष को गालियां देने की जगह प्रदेश हित की आवाज उठाते हुए अपने कर्तव्य का निर्वाहन करना चाहिए। जिसके लिए लोगों ने उन्हें चुन कर भेजा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के नेता उस परिवार से हैं जिनका इस देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान व बलिदान है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिये राहुल गांधी ने देश मे पदयात्रा कर एक इतिहास बनाया है। उन्होंने कहा कि अनुराग राहुल गांधी को अपशब्द बोल कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश कर रहें है जो उनके लिये ठीक नही है। डोगरा ने केंद्र की भाजपा नेतृत्व सरकार पर आरोप लगाया कि वह देश मे निजीकरण को बढ़वा देकर सरकारी सम्पत्तियों को बेच रही है। उन्होंने कहा कि अपने कुछ पूंजीपतियों को लाभ दिया जा रहा है।देश मे अमीरी व गरीबी के बीच खाई बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश मे बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी से लोगों का ध्यान हटाने का असफल प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का 400 पार का नारा बुरी तरह फ्लॉप हुआ है और अब इसकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। भाजपा की न तो जातपात की राजनीति चलने वाली और न ही धुव्रीकरण की। उन्होंने कहा कि देश अब जान चुका है और भगवान श्रीराम ने भी इन्हें ठुकरा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : प्लंबर के प्यार में पति और चार बच्चों को बिलखता छोड़ गई महिला, पीड़ित ने अधिकारियों से लगाई गुहार

31 Jul 2024

VIDEO : देहरादून के टपकेश्वर मंदिर में उफान पर तमसा नदी, कमरों तक पहुंचा पानी

31 Jul 2024

VIDEO : हरिद्वार से गंगाजल लेकर गंतव्यों की ओर बढ़ रहे कांवड़िए, देखने को उमड़ रही लोगों की भीड़

31 Jul 2024

VIDEO : दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश, सड़कों और घरों में भरा पानी

31 Jul 2024

VIDEO : हाईवे पर मैजिक वैन पलटने से आधा दर्जन कांवड़िये घायल, एक की हालत नाजुक

31 Jul 2024
विज्ञापन

VIDEO : हाईवे पर युवक का स्टंट करते वीडियो वायरल, अब पुलिस सिखाएगी सबक

31 Jul 2024

VIDEO : बागवानी अनुसंधान केंद्र मशोबरा में सेब तुड़ान व पैकिंग जोरों पर

31 Jul 2024
विज्ञापन

VIDEO : नहर का पानी नहीं मिलने से परेशान किसानों ने चंडीगढ़-भिवानी रोड किया जाम

31 Jul 2024

VIDEO : सुशील आनंद शुक्ला का दावा- रायपुर दक्षिण से रमेश बैस आ जायें या कोई और नेता जीतेगी तो कांग्रेस ही

31 Jul 2024

VIDEO : कासगंज में भाजपा नेता से परेशान प्रधान और उसकी पत्नी, एसडीएम कार्यालय में धमकी

31 Jul 2024

VIDEO : बरेली में कोतवाली पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, एसएसपी से मिलीं निदा खान

31 Jul 2024

VIDEO : पेट्रोल पंप के मैनेजर और सेल्समैन ने ही रची थी पौने तीन लाख लूट की साजिश

31 Jul 2024

VIDEO : काशी में बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, घाटों का संपर्क टूटा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

31 Jul 2024

VIDEO : लमही में जीवंत हुए मुंशी प्रेमचंद की कहानियाें के किरदार, मंचन ने मोहा जन मन

31 Jul 2024

VIDEO : चंदौली SP ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, पूर्व IPS की शिकायत पर मुख्य आरक्षी यातायात समेत दो सस्पेंड

31 Jul 2024

VIDEO : ई-रिक्शा चालक यूनियन ने की नारेबाजी, उत्पीड़न का लगाया गंभीर आरोप

31 Jul 2024

VIDEO : काशी नगरी में कांवड़ियों की धूम, हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज रहा आसमान

31 Jul 2024

VIDEO : आठ दिन के बाद हटाया कांगड़ा कला संग्रहालय गेट पर लटका पेड़

31 Jul 2024

VIDEO : शिमला में झमाझम बरस रहे मेघ, ठंडा हुआ मौसम, तीन दिनों तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

31 Jul 2024

VIDEO : गला रेतकर किसान की हत्या, खून सनी लाश देख छोटे भाई की निकली चीख, मौके पर फोर्स तैनात; पुलिस ने दिया आश्वासन

31 Jul 2024

VIDEO : आगरा में अनुराग ठाकुर का पुतला दहन करने निकले कांग्रेसी, पुलिस ने छीन लिया

31 Jul 2024

VIDEO : श्मशानघाट में तांत्रिक क्रियाएं कर रहे थे दो व्यक्ति, लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

31 Jul 2024

पप्पू यादव ने दिल्ली कोचिंग हादसा और प्रशांत किशोर पर कह दी बड़ी बात

31 Jul 2024

VIDEO : हमीरपुर जिले के ताल में एक सप्ताह से मर रही मछलियां, ऑक्सीजन की कमी बनी वजह

VIDEO : ताजनगरी में सड़क पर भरे पानी से जोखिम में जान, पलटा सवारियों से भरा ई-रिक्शा

31 Jul 2024

VIDEO : दूसरे दिन भी मूसलाधार बारिश से सड़कें और गलियां ओवरफ्लो, निचले इलाकों में भरा पानी

31 Jul 2024

VIDEO : आगरा में बीकानेर एक्सप्रेस की रसोई में लगी आग, लपटें देख फैली दहशत

31 Jul 2024

VIDEO : मथुरा में कांग्रेसियों ने निकाली अनुराग ठाकुर की प्रतीकात्मक अर्थी

31 Jul 2024

VIDEO : सिरसा पहुंचे सीएम सैनी, तारा बाबा कुटिया में लिया पूजन में भाग

31 Jul 2024

VIDEO : मेरठ के युवक की शामली में बंधक बनाकर लाठी डंडों से पीटा, सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

31 Jul 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed