Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una HRTC electric bus reaches Chintpurni from Dharamshala successful trial of the bus equipped with modern facilities
{"_id":"699d83edf35df6d40c0950bc","slug":"video-una-hrtc-electric-bus-reaches-chintpurni-from-dharamshala-successful-trial-of-the-bus-equipped-with-modern-facilities-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: धर्मशाला से चिंतपूर्णी पहुंची एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस, आधुनिक सुविधाओं से लैस बस का सफल ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: धर्मशाला से चिंतपूर्णी पहुंची एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस, आधुनिक सुविधाओं से लैस बस का सफल ट्रायल
एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल बुधवार को धर्मशाला से चिंतपूर्णी तक सफलतापूर्वक किया गया। इस दौरान बस धर्मशाला से चलकर विभिन्न पड़ावों से होते हुए चिंतपूर्णी पहुंची, जहां स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने आधुनिक बस को उत्सुकता से देखा।धर्मशाला के डीएम पंकज चड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि एचआरटीसी द्वारा इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज यह बस चिंतपूर्णी पहुंची। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और यात्रियों को बेहतर व आरामदायक यात्रा सुविधा देने के उद्देश्य से इलेक्ट्रिक बसों को चरणबद्ध तरीके से शामिल किया जा रहा है। यह इलेक्ट्रिक बस आधुनिक सुविधाओं से लैस है। बस में आरामदायक सीटें, बेहतर सस्पेंशन, सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा यह बस प्रदूषण रहित है, जिससे पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।