{"_id":"6a3a3d30fc550fc4c80284f2","slug":"video-ayathhaya-ma-sarafa-36-kacaga-sasathana-ka-pasa-aganashamana-vabhaga-ka-enaosa-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में सिर्फ 36 कोचिंग संस्थानों के पास अग्निशमन विभाग की एनओसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में सिर्फ 36 कोचिंग संस्थानों के पास अग्निशमन विभाग की एनओसी
लखनऊ में हाल ही में हुई घटना के बाद अयोध्या में अग्निशमन विभाग ने कोचिंग संस्थानों के खिलाफ जांच अभियान तेज कर दिया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में गठित दो टीमें विभिन्न कोचिंग संस्थानों में पहुंचकर अग्नि सुरक्षा मानकों, आपातकालीन निकास मार्ग, अग्निशमन उपकरणों तथा एनओसी की जांच कर रही हैं।
अग्निशमन विभाग के अनुसार जनपद में केवल 36 कोचिंग संस्थानों को ही विभाग की अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी की गई है। जांच अभियान शुरू होते ही कई कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के डर से कुछ संस्थानों ने अस्थायी रूप से संचालन बंद कर दिया, जबकि कुछ संचालक जांच से बचने का प्रयास करते दिखाई दिए।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। बिना अग्नि सुरक्षा मानकों के संचालित होने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।