{"_id":"6a6dc0d080e6497f8909ee43","slug":"video-lkhanauu-ka-thabgaga-yanata-kalja-ka-pasa-bldaga-ka-bsamata-ma-lga-aaga-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के दुबग्गा यूनिटी कॉलेज के पास बिल्डिंग के बेसमेंट में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के दुबग्गा यूनिटी कॉलेज के पास बिल्डिंग के बेसमेंट में लगी आग
लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में यूनिटी कॉलेज के पास स्थित व्यावसायिक भवन के बेसमेंट में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण लिफ्ट के पास लगे बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के अनुसार बेसमेंट में ठाकुरगंज के मिर्जा अली हुसैनाबाद रोड निवासी सैयद इफ्तिखार आब्दी का खजूर का गोदाम संचालित था। बताया गया कि लिफ्ट के पास लगे बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट होने से आग सबसे पहले नीचे रखे गेट में लगी और देखते ही देखते गोदाम तक फैल गई। धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची दमकल की चौक हजरतगंज आलमबाग समेत अन्य कई जगहों से आठ गाड़ियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया और करीब दो घंटे के भीतर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। घटना में गोदाम में रखा सामान आंशिक रूप से जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।बताया गया कि जिस भवन में आग लगी, उसके मालिक ठाकुरगंज के बालागंज स्थित मरी माता मंदिर निवासी शशांक यादव हैं। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर नुकसान का आकलन कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।