{"_id":"6a6dc98df59a2b2c060e5fcf","slug":"video-lkhanauu-ma-vajalsa-na-eldae-ka-ghasakhara-avara-abhayata-samata-tana-ka-kaya-garafatara-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में विजिलेंस ने एलडीए के घूसखोर अवर अभियंता समेत तीन को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में विजिलेंस ने एलडीए के घूसखोर अवर अभियंता समेत तीन को किया गिरफ्तार
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को विजिलेंस टीम ने 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एलडीए के एक अवर अभियंता, एक सुपरवाइजर और एक निजी व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक, उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ सेक्टर से शिकायत की थी कि एलडीए के अवर अभियंता दिनेश कुमार वर्मा ने उसके निर्माण कार्य को बंद कराने की धमकी दी। शिकायतकर्ता से कहा कि उसके निर्माण के संबंध में आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत हुई है। मामले का निस्तारण कराने के लिए निजी व्यक्ति श्रवण कुमार से संपर्क करने को कहा।
शिकायत के अनुसार, श्रवण कुमार ने शिकायतकर्ता को अस्पताल के गेट पर बुलाकर कहा कि यदि वह 15 लाख रुपये दे देता है तो उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। बाद में एलडीए कार्यालय में अवर अभियंता दिनेश कुमार वर्मा और सुपरवाइजर चंद्र प्रकाश से मुलाकात हुई, जहां दोनों ने कथित तौर पर रिश्वत की मांग दोहराई। शिकायतकर्ता ने एकमुश्त रकम देने में असमर्थता जताई तो 7.5-7.5 लाख रुपये की दो किस्तों में भुगतान की बात हुई।
शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने के बजाय सतर्कता अधिष्ठान से कार्रवाई की मांग की। शिकायत की गोपनीय जांच में रिश्वत मांगने के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और 1 अगस्त 2026 को शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम लेते समय अवर अभियंता दिनेश कुमार वर्मा, सुपरवाइजर चंद्र प्रकाश और निजी व्यक्ति श्रवण कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।