{"_id":"67d00adb8d53c76f0305a994","slug":"video-lkhanauu-ma-hatal-ka-kamara-ma-mal-ujabkasatana-mahal-ka-lsha-palsa-kara-raha-jaca-2025-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : लखनऊ में होटल के कमरे में मिली उज्बेकिस्तानी महिला की लाश, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : लखनऊ में होटल के कमरे में मिली उज्बेकिस्तानी महिला की लाश, पुलिस कर रही जांच
राजधानी लखनऊ में मंगलवार को एक होटल के कमरे में उज्बेकिस्तान की महिला की लाश पड़ी मिली। होटलकर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मामला विभूतिखंड इलाके के विजयंत खंड स्थित अतिथि इन होटल का है। यहां दो मार्च को उज्बेकिस्तान की एक महिला सतनाम नामक युवक के साथ पहुंची थी। छह मार्च को सतनाम वापस चला गया। इसके बाद से महिला अकेले रुकी थी। सोमवार को होटलकर्मियों ने उसको पानी व अन्य सामान दिया था।
मंगलवार को होटलकर्मी रूम में पहुंचे तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने मास्टर की से दरवाजा खोला। सामने महिला की लाश पड़ी मिली। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। महिला के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।