{"_id":"6a6cc9273c9454c36e00935b","slug":"video-lkhanauu-ma-itaja-ka-bsahara-lsa-pal-ka-naca-mal-ajal-saha-ka-shava-pata-oura-sasaralya-para-hataya-ka-aarapa-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में इटौंजा के बसहरी-लासा पुल के नीचे मिला अंजली सिंह का शव, पति और ससुरालियों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में इटौंजा के बसहरी-लासा पुल के नीचे मिला अंजली सिंह का शव, पति और ससुरालियों पर हत्या का आरोप
लखनऊ में इटौंजा के बसहरी लासा पुल के नीचे गोमती नदी में मिला शव रहीमाबाद सहीजना की रहने वाली 30 वर्षीय महिला अंजली सिंह है। मृतका के भाई उन्नाव सोनिक निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन अंजली की हत्या उसके पति उपेंद्र प्रताप सिंह उर्फ शनि सिंह ने ससुरालियों के साथ मिलकर कर दिया। हत्या के बाद शव को निजी वाहन से ले जाकर इटौंजा स्थित गोमती नदी में फेक दिया गया। उसकी बहन को ससुरालीजनों ने दहेज के लिए बहुत प्रताड़ित किया। कई बार इसके लिए रिश्तेदारों के माध्यम से समझाया बुझाया गया, लेकिन अंजलि का पति उपेंद्र अपनी आदत से बाज नहीं आया। किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध होने की वजह से लगातार वह बहन अंजलि को परेशान कर रहा था। उसी ने ससुरालीजनों के साथ मिलकर के बृहस्पतिवार की रात उसकी हत्या कर दी। शव को गोमती नदी में फेंकने के बाद सुबह अंजलि के मायके फोन करके या बताया कि रात में अंजलि कहीं बिना बताए चली गई। ससुराल ने सुनियोजित तरीके से अंजलि की हत्या कर शौक को ठिकाने लगाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।