{"_id":"69c3a8767ec8e4a0760342b3","slug":"video-lkhanauu-shahara-pahaca-amaraka-ka-rabtaka-sarajana-da-davana-ema-garaja-takanaka-ka-bra-ma-tha-janakara-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: शहर पहुंचे अमेरिका के रोबोटिक सर्जन डॉ. डेविन एम. गार्जा, तकनीकी के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: शहर पहुंचे अमेरिका के रोबोटिक सर्जन डॉ. डेविन एम. गार्जा, तकनीकी के बारे में दी जानकारी
लखनऊ में स्त्री रोग सर्जरी के क्षेत्र में अमेरिका के जाने-माने रोबोटिक सर्जन डॉ. डेविन एम. गार्ज़ा ने अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की रोबोटिक सर्जन और निदेशक, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, डॉ. नीलम विनय के साथ मिलकर रोबोटिक सर्जरी के नए आयामों और तकनीकों पर चर्चा की। यह दौरा महिलाओं के इलाज में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
डॉ. नीलम विनय ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी ने स्त्री रोग से जुड़ी जटिल सर्जरी को अधिक सुरक्षित और सटीक बना दिया है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक ओपन सर्जरी और लेप्रोस्कोपी के मुकाबले रोबोटिक सर्जरी में दर्द कम होता है, खून का बहाव कम होता है और मरीज तेजी से ठीक होकर सामान्य जीवन में लौट पाते हैं।
अपने दौरे के दौरान डॉ. गार्ज़ा ने लाइव रोबोटिक सर्जरी देखी, सर्जिकल टीम के साथ बातचीत की और जटिल मामलों में अपनाई जाने वाली एडवांस्ड तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।