{"_id":"678b71fd5a764e3c0907652a","slug":"video-lucknow-palthana-paratabthha-ka-bvajatha-lparavaha-ka-aalma-palthana-paratabthha-ka-bvajatha-lparavaha-ka-aalma","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Lucknow: पॉलीथिन प्रतिबंध के बावजूद लापरवाही का आलम, पॉलीथिन प्रतिबंध के बावजूद लापरवाही का आलम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Lucknow: पॉलीथिन प्रतिबंध के बावजूद लापरवाही का आलम, पॉलीथिन प्रतिबंध के बावजूद लापरवाही का आलम
लखनऊ शहर के प्रसिद्ध हनुमत धाम मंदिर के गोमती नदी का तट, जो कभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हुआ करता था अब कूड़े के ढेर में तब्दील हो गया है। मेले के दौरान फैली गंदगी और पॉलीथिन का इस्तेमाल प्रशासनिक नियमों को ठेंगा दिखा रहा है। यह स्थिति न केवल गोमती नदी के पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही है बल्कि श्रद्धालुओं के लिए भी असुविधा का कारण बन रही है।
हनुमत धाम मंदिर, जहां हर दिन हजारों श्रद्धालु अपनी आस्था व्यक्त करने आते हैं, उसके पीछे गोमती तट पर इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। मेले के दौरान दुकानदार अपने कचरे और पॉलीथिन को नदी किनारे ही फेंक देते हैं जिससे तट पर गंदगी जमा होती जा रही है। यह स्थिति तब है जब रिवर फ्रंट पर साफ शब्दों में पॉलीथिन के प्रयोग को वर्जित बताया गया है।
मंदिर के प्रांगण में मौजूद सुरक्षा गार्ड सुरेश गुप्ता ने अमर उजाला को बताया, "मंदिर परिसर हमेशा साफ-सुथरा रहता है, लेकिन कतिकी मेले के दौरान नदी किनारे फैली गंदगी से समस्या बढ़ जाती है। सप्ताह में एक बार नगर निगम की गाड़ी कचरा उठाती है, लेकिन इससे पहले यह गंदगी गोमती के पानी में मिल जाती है।"
स्थानीय दुकानदारों ने भी शिकायत की कि गंगा स्नान और मेले के बाद गंदगी बनी रहती है। ठेकेदारों की जिम्मेदारी होने के बावजूद उनकी अनदेखी की वजह से समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।