{"_id":"6a65c734b97217477c068e3c","slug":"video-ucaca-shakashhaka-ka-mal-kashalsa-ilja-ka-sagata-ayathhaya-ma-da-rama-manahara-lhaya-avathha-vava-ma-karayakarama-aayajata-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"उच्च शिक्षकों को मिली कैशलेस इलाज की सौगात, अयोध्या में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विवि में कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च शिक्षकों को मिली कैशलेस इलाज की सौगात, अयोध्या में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विवि में कार्यक्रम आयोजित
उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों और उनके परिवारों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। योजना के तहत प्रदेश भर में 1.28 लाख से अधिक उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षक एवं उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर अयोध्या में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह, कुलसचिव विनय कुमार सिंह, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दानपति तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह सहित विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने योजना को शिक्षकों के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि इससे उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों और उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं कैशलेस व्यवस्था के तहत उपलब्ध हो सकेंगी। उपस्थित शिक्षकों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे सामाजिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।