{"_id":"6a4236ebce0b3d9c9a0b470e","slug":"video-video-athaja-e-lkhanauu-yajana-sa-nakhara-raha-hajaratagaja-ka-aitahasaka-pahacana-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंदाज-ए-लखनऊ योजना से निखर रही हजरतगंज की ऐतिहासिक पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंदाज-ए-लखनऊ योजना से निखर रही हजरतगंज की ऐतिहासिक पहचान
राजधानी के प्रमुख बाजार हजरतगंज को उसकी ऐतिहासिक विरासत के अनुरूप विकसित करने का कार्य अब जमीन पर साफ दिखाई देने लगा है। 'अंदाज़-ए-लखनऊ' योजना के तहत किए गए सौंदर्यीकरण से हजरतगंज का स्वरूप पहले से अधिक आकर्षक और व्यवस्थित नजर आ रहा है।
योजना के तहत बाजार की सभी इमारतों को एक समान रंग में रंगा गया है। दुकानों के साइनबोर्ड भी एक ही डिजाइन, रंग और शैली में तैयार किए गए हैं, जिससे पूरे बाजार को एकरूपता और विरासत का स्वरूप मिला है।
इसके अलावा फुटपाथों पर लगी पुरानी रेलिंगों को बदलकर नई आकर्षक रेलिंग लगाई गई हैं। वहीं आधुनिक डिजाइन की स्ट्रीट लाइटें भी स्थापित की गई हैं। इन लाइटों के सुनहरे रंग के पोल बाजार की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। रात के समय इनकी रोशनी में हजरतगंज का नजारा और भी मनमोहक दिखाई देता है।
सौंदर्यीकरण का उद्देश्य हजरतगंज की ऐतिहासिक पहचान को संरक्षित रखते हुए इसे आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित करना है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए बाजार अब पहले से अधिक आकर्षक और व्यवस्थित दिखाई दे रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।