{"_id":"6a577ddf62e3e90b0809c765","slug":"video-video-bharata-amaraka-tarada-dal-ka-varathha-ma-kasana-ka-paratharashana-aathalna-ka-tha-catavana-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, आंदोलन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, आंदोलन की दी चेतावनी
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले बुधवार को सैकड़ों किसानों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रताप बहादुर के नेतृत्व में किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए ट्रेड डील वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि समझौता वापस नहीं लिया गया तो व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। किसान नेताओं ने बताया कि इस मुद्दे पर आगामी 21 जुलाई को दिल्ली के किसान घाट पर महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति तय होगी। प्रदर्शन में मंडल महामंत्री हरिपाल सिंह, प्रदेश सचिव दिनेश यादव, जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।