{"_id":"6a63579752fd0637dc0b854e","slug":"video-video-bkhasha-ka-talb-thana-para-tanata-sapaha-sa-marapata-tana-namajatha-sahata-13-para-efaaaiiaara-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बख्शी का तालाब थाने पर तैनात सिपाही से मारपीट, तीन नामजद सहित 13 पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बख्शी का तालाब थाने पर तैनात सिपाही से मारपीट, तीन नामजद सहित 13 पर एफआईआर
बख्शी का तालाब थाने पर तैनात सिपाही अंकित सिंह और उनके सिपाही साथी अंकित कुमार के साथ बृहस्पतिवार की रात लगभग साढे दस बजे कुछ लोगों ने मारपीट किया। जब सिपाहियों ने इसका विरोध किया तो वहां पर दुकानदार ने उसके आठ दस साथियों ने मिलकर मारपीट किया।इस घटना को लेकर कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिसमें युवकों ने ईट पत्थर से पथराव भी किया है।
इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि,सिपाही अंकित सिंह डयूटी खत्म करके साथी सिपाही अंकित कुमार के साथ भैंसामऊ क्रॉसिंग पर स्थित कन्फेक्शनरी की दुकान पर कुछ सामान खरीदने के लिए बृहस्पतिवार रात लगभग साढे दस बजे गया हुआ था। जहां पर मूल्य से अधिक पैसे की मांग का सिपाही अंकित सिंह ने विरोध किया तो दुकानदार के साथ बैठे लड़के ने साथी सिपाही अंकित कुमार को थप्पड़ मार दिया।
इसके बाद मारपीट और विवाद बढ़ा तो दुकानदार के आठ दस साथियों ने मिलकर सिपाहियों के साथ मारपीट की। घटना को लेकर मौके पर मारपीट और पथराव भी हुआ।इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि,तीन नामजद और आठ दस अज्ञात पर एफआईआर दर्जकर जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।