{"_id":"6a521524d3271786b90b727b","slug":"video-video-gamata-nagara-vasatara-ecatapa-rada-para-gadadha-ma-bhara-brasha-ka-pana-sa-rahagara-parashana-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गोमती नगर विस्तार: एचटीपी रोड पर गड्ढों में भरे बारिश के पानी से राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गोमती नगर विस्तार: एचटीपी रोड पर गड्ढों में भरे बारिश के पानी से राहगीर परेशान
गोमती नगर विस्तार स्थित एचटीपी रोड पर न्यू एमिटी कॉलेज के गेट नंबर-3 के बाहर सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन पानी की तेज छींटें उछाल रहे हैं। इसके कारण पैदल आने-जाने वाले लोगों के कपड़े खराब हो रहे हैं और उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क की जर्जर स्थिति के चलते इस मार्ग पर अक्सर जाम की स्थिति भी बन रही है। वहीं गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालक और अन्य राहगीर फिसलकर चोटिल भी हो रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क की शीघ्र मरम्मत कर गड्ढों को भरवाया जाए, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिल सके तथा संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।