{"_id":"6a7efd5deec03a868c02aff3","slug":"video-video-hathaja-mabil-yanata-ka-shabharabha-upa-makhayamatara-brajasha-pathaka-na-thakhaii-hara-jhada-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: हिंदुजा मोबाइल यूनिट का शुभारंभ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: हिंदुजा मोबाइल यूनिट का शुभारंभ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिखाई हरी झंडी
अर्जुनगंज स्थित राम प्रकाश गुप्ता मैटेरनिटी एंड चाइल्ड स्टेट रेफरल अस्पताल, अमर शहीद पथ में हिंदुजा मोबाइल यूनिट की ओर से ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और पूर्व मुख्य सचिव मनोज सिंह मौजूद रहे। समारोह के दौरान हिंदुजा मोबाइल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मोबाइल यूनिट के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की पहल की गई है।
कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों तक सुलभ बनाने के प्रयास की सराहना की। ध्वजारोहण के बाद अतिथियों ने मोबाइल यूनिट का निरीक्षण किया और इसके माध्यम से उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। आयोजन में अस्पताल के चिकित्सक, कर्मचारी और अन्य लोग भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि मोबाइल यूनिट के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच उन लोगों तक बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा, जिन्हें अस्पताल तक पहुंचने में परेशानी होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।