{"_id":"6a422cde6b3693c1200e20db","slug":"video-video-karasa-rada-aganakada-palsa-na-bnaya-karadara-rahata-bcava-karaya-ma-jata-tama-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: कुर्सी रोड अग्निकांड, पुलिस ने बनाया कॉरिडोर, राहत-बचाव कार्य में जुटी टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: कुर्सी रोड अग्निकांड, पुलिस ने बनाया कॉरिडोर, राहत-बचाव कार्य में जुटी टीमें
विकास नगर थाना क्षेत्र के कुर्सी रोड स्थित मिस्टर फंकी शूज के गोदाम में लगी भीषण आग के दौरान राहत एवं बचाव कार्य को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने मौके पर विशेष कॉरिडोर बनाया।
घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, जिससे दमकल और एंबुलेंस के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इसे देखते हुए पुलिस लगातार लोगों को घटनास्थल से हटाती रही और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
पुलिसकर्मियों ने लोगों से अपील की कि वे राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करें और निर्धारित सुरक्षा घेरे के बाहर रहें, ताकि दमकल की गाड़ियां, एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहन बिना किसी रुकावट के घटनास्थल तक पहुंच सकें।
मौके पर दमकल विभाग, पुलिस, एसडीआरएफ और एंबुलेंस की टीमें आग पर काबू पाने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए लगातार अभियान चलाती रहीं। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिकता आग पर जल्द से जल्द नियंत्रण पाने और किसी भी संभावित नुकसान को रोकने की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।