{"_id":"6a0ef7b17fe950a68c07736f","slug":"video-video-lkhanauu-ma-eka-cataka-aata-sa-bna-kalja-aaja-bthahal-ka-mara-jhal-raha-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ में ‘एक चुटकी आटे’ से बना कॉलेज आज बदहाली की मार झेल रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ में ‘एक चुटकी आटे’ से बना कॉलेज आज बदहाली की मार झेल रहा
वह कॉलेज जिसकी स्थापना की कहानी सुनकर आज भी आंखें नम हो जाती हैं। एक चुटकी आटे की कीमत से बने इस कॉलेज को स्थापित करते समय लोगों में शिक्षा के प्रति जो लगन और भाव था, उसे देखकर कोई भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता। स्थापना में योगदान देने वाले उस समय कल्पना भी नहीं कर सकते थे कि वर्ष 2026 तक यह संस्थान इस कदर बदहाल हो जाएगा।
चुटकी भंडार कॉलेज परिसर से माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा ने भावुक होते हुए कहा कि शिक्षा की नींव रखने वाले पूर्वजों का सपना आज टूटता नजर आ रहा है। कॉलेज के प्रबंधक पवन वर्मा ने कैमरे पर बात करते हुए परिसर की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई।
आज कॉलेज परिसर में प्रबंधक और शिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक के दौरान शिक्षकों ने एक स्वर में गाया- “हम होंगे कामयाब एक दिन…”। एडेड कॉलेज के माध्यमिक शिक्षक संघ के एमएलसी सहित तमाम संगठन शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और अधिकारों की मांग लगातार उठा रहे हैं, लेकिन अफसोस की बात यह है कि कॉलेज की सुरक्षा और बेहतरी की मांग कोई भी संगठन जोरशोर से नहीं कर रहा है।
शिक्षक-प्रबंधक दोनों ही पक्ष मानते हैं कि संस्थान की मूल भावना को बचाए रखने के लिए अब ठोस कदम उठाने की जरूरत है, ताकि आने वाली पीढ़ी को भी शिक्षा का वह मंदिर मिल सके जिसकी नींव प्यार और समर्पण से रखी गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।