{"_id":"699d70fd23039ec11607b346","slug":"video-video-lkhanauu-utatara-ma-2-karaugdha-ka-lgata-sa-saugdhaka-va-nal-naramanae-karaya-ka-shalnayasa-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : लखनऊ उत्तर में 2 करोड़ की लागत से सड़क व नाली निर्माण कार्यों का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : लखनऊ उत्तर में 2 करोड़ की लागत से सड़क व नाली निर्माण कार्यों का शिलान्यास
लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए मंगलवार को दो महत्वपूर्ण सड़क एवं नाली निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा के नेतृत्व में ‘सतत विकास के पथ पर लखनऊ उत्तर’ अभियान के अंतर्गत आयोजित हुआ।
विधायक डॉ बोरा ने कहा कि करीब दो करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इन कार्यों से क्षेत्र में सड़क और नाली की बेहतर व्यवस्था से आमजन को आवागमन में सुविधा होगी तथा बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि लखनऊ उत्तर को सुव्यवस्थित और विकसित क्षेत्र बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने प्रथम चरण में सीतापुर रोड से भार्गव फार्म तक द्वारकापुरी क्षेत्र में बेरी होटल चौराहा से शिव मंदिर तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। द्वितीय चरण में फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड नंबर-48 के अंतर्गत बेरी होटल से मुर्गी फार्म तक सीतापुर रोड जाने वाले मुख्य मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान पार्षद रश्मि सिंह, पार्टी पदाधिकारी सतीश यादव, गुड़िया निगम, शीलू जायसवाल और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।