{"_id":"69d8cc40252b8a6d2401e0e2","slug":"video-video-naii-ganana-kasama-oura-cara-tamatara-na-khaca-thhayana-kashha-vajaniana-kagarasa-ma-thakha-navacara-ka-jhalka-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नई गन्ना किस्म और चेरी टमाटर ने खींचा ध्यान, कृषि विज्ञान कांग्रेस में दिखी नवाचार की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नई गन्ना किस्म और चेरी टमाटर ने खींचा ध्यान, कृषि विज्ञान कांग्रेस में दिखी नवाचार की झलक
तेलीबाग स्थित गन्ना अनुसंधान संस्थान में चल रहे तीन दिवसीय कृषि विज्ञान कांग्रेस में नवाचार की खास झलक देखने को मिली। गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार की गई गन्ने की नई किस्म ने सभी का ध्यान खींचा।
इस नई किस्म के साथ तैयार किए गए गुड़ और सिरका भी प्रदर्शनी में खास आकर्षण रहे। वैज्ञानिकों ने बताया कि इससे किसानों को गन्ने से ज्यादा आय के नए विकल्प मिल सकते हैं।
वहीं, हैदरगढ़ कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रजाति के रंग-बिरंगे चेरी टमाटर भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। इन टमाटरों की खासियत उनकी गुणवत्ता और बेहतर बाजार संभावनाएं बताई गईं।
कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने इन नवाचारों में खास दिलचस्पी दिखाई, जिससे साफ है कि खेती में नए प्रयोग अब तेजी से किसानों तक पहुंच रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।