{"_id":"6a6da0c353f95f115b080009","slug":"video-video-papapa-yathava-ka-patal-ka-capapal-sa-pata-saugdhaka-para-utara-karayakarata-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: पप्पू यादव के पुतले को चप्पलों से पीटा, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: पप्पू यादव के पुतले को चप्पलों से पीटा, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर सांसद पप्पू यादव के बयान और संसद परिसर में किए गए प्रदर्शन के विरोध में शनिवार को लखनऊ में सनातन रक्षा संगठन ने जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहर में पप्पू यादव की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और उनके पुतले पर जूते-चप्पल बरसाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रतीकात्मक स्वरूप पर भी जूते-चप्पल मारे और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि राम मंदिर जैसे आस्था के विषय पर राजनीतिक बयानबाजी कर करोड़ों सनातनियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है।
सनातन रक्षा संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि संसद के मकर द्वार पर पप्पू यादव द्वारा किया गया प्रदर्शन सनातन समाज का अपमान है और ऐसे कृत्यों को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने पप्पू यादव से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।