{"_id":"6a4236e502a14fda7408405c","slug":"video-video-parashha-aayaga-ka-maga-ka-lkara-kasarabga-ma-paratharashana-rashhataraya-athhayakashha-na-uthae-kaii-mathatha-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: पुरुष आयोग की मांग को लेकर कैसरबाग में प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाए कई मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: पुरुष आयोग की मांग को लेकर कैसरबाग में प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाए कई मुद्दे
पुरुष आयोग की स्थापना की मांग को लेकर विभिन्न जिलों से आए सदस्यों ने चारबाग रेलवे स्टेशन से मार्च निकालते हुए कैसरबाग स्थित पारिवारिक न्यायालय तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पुरुष आयोग आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज पंत, जो चंडीगढ़ से लखनऊ पहुंचे थे, ने आरोप लगाया कि पुरुषों के साथ अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं।
उन्होंने कहा कि पुरुषों को झूठे दहेज के मामलों में फंसाकर आर्थिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है, जिससे कई युवा आत्महत्या जैसे कदम उठाने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
पंकज पंत ने यह भी आरोप लगाया कि मौजूदा व्यवस्था परिवारों को कमजोर कर रही है। उन्होंने पुरुष आयोग के गठन और पुरुषों से जुड़े मामलों के लिए प्रभावी कानूनी संरक्षण की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पंकज पंत ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ेंगे। यह बयान उन्होंने प्रदर्शन के दौरान दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।