{"_id":"6a2288298eeb1f33bd082981","slug":"video-video-saema-thara-sa-pahal-kakaral-maraga-para-lgae-gae-garana-karatana-safaii-vayavasatha-para-utha-saval-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सीएम दौरे से पहले कुकरैल मार्ग पर लगाए गए ग्रीन कर्टन, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सीएम दौरे से पहले कुकरैल मार्ग पर लगाए गए ग्रीन कर्टन, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
लखनऊ के कुकरैल पिकनिक स्पॉट रोड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पौधारोपण कार्यक्रम से पहले ग्रीन कर्टन लगाए जाने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मार्ग के किनारे फैली गंदगी और कूड़े को छिपाने के लिए यह व्यवस्था की गई थी।
बताया जा रहा है कि जिस मार्ग से मुख्यमंत्री को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचना था, वहां जंगल क्षेत्र और सड़क किनारे ग्रीन कर्टन लगाए गए ताकि आसपास की अव्यवस्था और कूड़ा दिखाई न दे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में लंबे समय से सफाई की समस्या बनी हुई है और अक्सर कूड़े के ढेर पड़े रहते हैं।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद इन ग्रीन कर्टनों को हटाने का काम भी शुरू कर दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद सफाई व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अस्थायी तौर पर गंदगी छिपाने के बजाय स्थायी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि क्षेत्र हमेशा स्वच्छ बना रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।