{"_id":"6a63579e7671633642077243","slug":"video-video-thakana-ka-shatara-katakara-cara-karana-val-cara-shatara-garafatara-bika-samata-lkha-ka-samana-bramatha-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: दुकानों के शटर काटकर चोरी करने वाले चार शातिर गिरफ्तार, बाइक समेत लाखों का सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: दुकानों के शटर काटकर चोरी करने वाले चार शातिर गिरफ्तार, बाइक समेत लाखों का सामान बरामद
मड़ियांव पुलिस ने बंद दुकानों के शटर काटकर चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें, जनरेटर के पार्ट्स, नकदी, पान मसाला, च्विंगम समेत लाखों रुपये का चोरी का सामान बरामद हुआ है। गिरोह का एक अन्य सदस्य अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
इंस्पेक्टर मडियांव शिवानंद मिश्रा के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सीतापुर के सिधौली थाना क्षेत्र के झखरावां निवासी सुनील कश्यप (30), बहादुरपुर निवासी आयुष चौधरी (20), बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के मूल निवासी और वर्तमान में खदरा निवासी अनूप मौर्या उर्फ मोनू (21) तथा खदरा निवासी मो. हिसामुद्दीन उर्फ छोटू (22) के रूप में हुई है। गिरोह का सदस्य समसुद्दीन फरार है।
चार चोरी की बाइक और जनरेटर के पार्ट्स बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 44 हजार रुपये नकद, चार चोरी की मोटरसाइकिलें, तीन जनरेटर बॉडी, तीन ट्रॉली, तीन तेल टैंक, सात अल्टीनेटर, सात टर्मिनल बॉक्स, दो इंजन हेड, कार्बोरेटर, कॉपर तार, कॉपर कोटेड लोहे की छड़ें, दुकान से चोरी किया गया पान मसाला, च्विंगम, अगरबत्ती के पैकेट तथा वारदात में प्रयुक्त डाला वाहन, कटर और लोहे की रॉड बरामद की है।
कई जिलों में वारदातें कबूलीं
पूछताछ में आरोपियों ने मड़ियांव, गुडंबा, ठाकुरगंज, दुबग्गा और हरदोई के संडीला समेत कई थाना क्षेत्रों में दुकानों के शटर काटकर चोरी करने की वारदातें स्वीकार की हैं। पुलिस के अनुसार बरामद सामान विभिन्न थानों में दर्ज चोरी के मुकदमों से संबंधित पाया गया है।
शटर काटकर करते थे चोरी
पुलिस के मुताबिक गिरोह रात में बंद दुकानों की रेकी करता था। मौका मिलते ही कटर से शटर काटकर अंदर घुसते और जनरेटर, मोटरसाइकिल, पान मसाला समेत कीमती सामान चोरी कर डाला वाहन में लादकर फरार हो जाते थे। चोरी का सामान बेचकर आपस में रुपये बांट लेते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।