Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lucknow News
›
VIDEO: देवा रोड पर सीवर संकट: 11 महीने से नहर में बह रहा गंदा पानी, लीकेज से सड़क और वेयरहाउस बने बीमारी का अड्डा
{"_id":"6a0ecde24dd4d7362c00e81f","slug":"video-video-thava-rada-para-savara-sakata-11-mahana-sa-nahara-ma-bha-raha-gatha-pana-lkaja-sa-saugdhaka-oura-vayarahausa-bna-bmara-ka-adada-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: देवा रोड पर सीवर संकट: 11 महीने से नहर में बह रहा गंदा पानी, लीकेज से सड़क और वेयरहाउस बने बीमारी का अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: देवा रोड पर सीवर संकट: 11 महीने से नहर में बह रहा गंदा पानी, लीकेज से सड़क और वेयरहाउस बने बीमारी का अड्डा
चिनहट देवा रोड स्थित बाबा हॉस्पिटल मोड़ के पास पिछले 11 महीनों से सीवर का गंदा पानी वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पाइपों के जरिए नहर में डाला जा रहा है। लेकिन पाइप कई जगह से लीकेज होने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है और आसपास के प्रतिष्ठानों में घुस रहा है। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया। गंदगी और बदबू के कारण राहगीरों और व्यापारियों का जीना दूभर हो गया है।
बाबा हॉस्पिटल मोड़ स्थित वेयरहाउस संचालक शिवम चोपड़ा ने बताया कि पाइपलाइन लीकेज होने से सीवर का पानी उनके वेयरहाउस के गेट से लेकर अंदर तक भर जाता है। इससे कर्मचारियों को काम करने में परेशानी होती है और कई कर्मचारी बीमार भी पड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।
वहीं, पर्यवेक्षक आशुतोष सिंह का कहना है कि समस्या की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और जल्द समाधान कराया जाएगा। सम्बंधित जोनल इंचार्ज फोन नहीं उठ रहे है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।