{"_id":"6a60e40e5d5b029e040ced2e","slug":"three-jewelry-shops-and-a-medical-store-were-targeted-in-balaghat-the-incident-was-captured-on-cctv-footage-and-a-theft-worth-lakhs-was-committed-balaghat-news-c-1-1-noi1553-4531460-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"चोरों का आतंक: तीन ज्वेलरी शॉप ओंर मेडिकल स्टोर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी, सीसीटीवी फुटेज में हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों का आतंक: तीन ज्वेलरी शॉप ओंर मेडिकल स्टोर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी, सीसीटीवी फुटेज में हुई वारदात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: बालाघाट ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2026 10:47 PM IST
Link Copied
जिले के कटंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिरोड़ी के ग्राम मिरगपुर में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने तीन ज्वेलरी दुकानों और एक मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बुधवार सुबह करीब 8 बजे स्थानीय लोगों ने दुकान संचालकों को सूचना दी कि उनकी दुकानों के शटर टूटे हुए हैं। सूचना मिलते ही दुकानदार मौके पर पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। चोरों ने गगन ज्वेलर्स, गौरव ज्वेलर्स, आर्स ज्वेलर्स और राजेश चौधरी के मेडिकल स्टोर को निशाना बनाया। चारों दुकानों के ताले और शटर तोड़कर चोरी की गई।
घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू की। दोपहर करीब 12 बजे तिरोड़ी थाना प्रभारी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
तीन ज्वेलरी दुकानों और मेडिकल स्टोर को बनाया निशाना
गगन ज्वेलर्स के संचालक नितेश चित्रिव ने बताया कि उनकी दुकान से करीब 70 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है। वहीं गौरव ज्वेलर्स के संचालक सुमित गुराउ के अनुसार उनकी दुकान से लगभग 20 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ। आर्स ज्वेलर्स में भी चोरी का प्रयास किया गया, जबकि राजेश चौधरी के मेडिकल स्टोर में भी चोरों ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार कुल 90 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में बदमाश शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसते और चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर ली है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। तिरोड़ी पुलिस ने दुकानदारों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।