सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   Burhanpur Civic Meeting Cancelled Without Notice, Councillors Furious

Burhanpur: बिना कारण परिषद बैठक निरस्त, पार्षदों में आक्रोश; निगम की लापरवाही पर भड़के जनप्रतिनिधि

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: बुरहानपुर ब्यूरो Updated Wed, 20 May 2026 06:05 PM IST
Burhanpur Civic Meeting Cancelled Without Notice, Councillors Furious

बुरहानपुर नगर निगम की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। नगर निगम परिषद की बैठक 20 मई को आयोजित होना तय थी, लेकिन बैठक से पहले पार्षदों को न तो कोई लिखित सूचना दी गई और न ही फोन पर जानकारी दी गई। देर रात करीब 11 बजे व्हाट्सएप पर केवल इतना संदेश भेजा गया कि “किन्हीं अपरिहार्य कारणों” से बैठक निरस्त की जा रही है।

सुबह जब पार्षद और पार्षद प्रतिनिधि नगर निगम के गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। इसके बाद पार्षदों में भारी आक्रोश देखने को मिला और उन्होंने नगर निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। नगर निगम परिषद की इस बैठक में शहर के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी थी। पार्षदों का कहना है कि उन्होंने जल संकट, स्वच्छता और विकास कार्यों जैसे विषयों पर पूरी तैयारी कर रखी थी, लेकिन बिना ठोस कारण बताए बैठक निरस्त कर दी गई।

पार्षदों ने निगम प्रशासन की कार्यशैली को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि देर रात सिर्फ व्हाट्सएप पर सूचना भेजना जनप्रतिनिधियों का अपमान है। उपनेता प्रतिपक्ष फहीम हाशमी ने आरोप लगाया कि महापौर कांग्रेस पार्षदों की अनदेखी कर रही हैं। उनका कहना है कि परिषद में जल संकट और स्वच्छता जैसे गंभीर मुद्दों पर सत्ता पक्ष का घेराव होना था, इसलिए बैठक से बचने के लिए इसे निरस्त किया गया।

पढ़ें:  मोहन सरकार ने दी तबादला नीति को मंजूरी,1 जून से 15 जून तक होंगे स्थानांतरण

वहीं नेता प्रतिपक्ष अकील औलिया ने महापौर पर “हिटलरशाही” का आरोप लगाते हुए कहा कि जब मन होता है बैठक बुला ली जाती है और जब मन होता है निरस्त कर दी जाती है। उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत कलेक्टर और पार्टी नेतृत्व तक की जाएगी।

पार्षद प्रतिनिधि डायमंड ने भी निगम प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुरानी नल-जल योजना को दोबारा शुरू करने के लिए 90 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करना भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने जैसा है, जबकि पहले ही करोड़ों रुपये की जल आवर्धन योजना लागू की जा चुकी है।

वहीं, इस पूरे मामले में जब नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि शहर में गहराए जल संकट के कारण निगम का पूरा अमला पानी की व्यवस्था में जुटा हुआ है। उन्होंने बताया कि बैतूल के पारसडोह डैम से पानी लाने की व्यवस्था की जा रही है और इसी वजह से परिषद की बैठक निरस्त की गई।

हालांकि सवाल अब भी कायम हैं कि यदि बैठक निरस्त करनी ही थी तो पार्षदों को समय रहते आधिकारिक सूचना क्यों नहीं दी गई। फिलहाल नगर निगम की इस लापरवाही ने प्रशासनिक कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: भाजपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी और किशोरी लाल शर्मा के खिलाफ लगाए नारे

20 May 2026

VIDEO: ईको गार्डेन में दो कारें आमने-सामने टकराईं, हादसे में दो घायल

20 May 2026

VIDEO: रातभर बिजली गुल रहने पर फूटा लोगों का गुस्सा, पावर हाउस पर हंगामा

20 May 2026

VIDEO: कार छोड़ पैदल कोर्ट पहुंचे जिला जज, अनूठी मिसाल पेश की

20 May 2026

VIDEO: बदायूं में घर में घुसकर लूटपाट, बदमाशों ने पूरे परिवार को पीटा, मासूम को भी नहीं छोड़ा

20 May 2026
विज्ञापन

Video: जोगिंद्रनगर सनातन धर्म सभा मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा, श्री कृष्ण भक्ति में डूबे श्रद्धालु, उतारी आरती

20 May 2026

इटावा: एटा का शातिर गांजा तस्कर सुभाष यादव गिरफ्तार, डेढ़ साल से चल रहा था फरार, मुठभेड़ में हुआ घायल

20 May 2026
विज्ञापन

'ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाओ', भालोटिया मार्केट में दवा व्यापारियों ने किया शटरडाउन

20 May 2026

पंचकूला में बागवानी विभाग ने विश्व मधुमक्खी पालन दिवस पर करवाया कार्यक्रम का आयोजन

Saharanpur: हाथ मत लगाइए' महिला अधिकारी पर भड़कीं कैराना सांसद इकरा हसन, कार्यकर्ताओं को जेल भेजने पर कोतवाली में धरने पर बैठीं

20 May 2026

Meerut: बढ़ती जनसंख्या पर चिंता-दो बच्चों का कानून बनाने की उठी मांग

20 May 2026

औरैया: कंचौसी मोड़ पर बोलेरो ने बाइक सवारों को रौंदा, महिला की मौत पर भड़के ग्रामीण, गाड़ी पर किया भारी पथराव

20 May 2026

Video: नाहन में राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते निजी दवा विक्रेताओं ने बंद रखीं दुकानें

20 May 2026

Video: शिमला में केमिस्ट-ड्रगिस्ट हड़ताल पर, मेडिकल स्टोर में लटके ताले

20 May 2026

एसआरएन अस्पताल में डॉक्टरों और तीमारदारों में जमकर मारपीट, ओपीडी-इमरेंजी सेवा ठप

20 May 2026

मक्खू में बाइक और बोलेरो गाड़ी की भिड़ंत में बाइक सवार राजस्थान नहर में गिरा, तलाश जारी

सीबीआई टीम ने बालू व्यापारी व बेटे से की पूछताछ, VIDEO

20 May 2026

फतेहाबाद में तीन दिन से ठप पोर्टल, परेशान हो रहे ई-दिशा केंद्र में आने वाले लोग

20 May 2026

मोगा के कोटकपूरा हाईवे पर एक्टिवा और पिकअप गाड़ी की टक्कर में महिला समेत दो गंभीर घायल

20 May 2026

महंगाई और पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का पंचकूला डीसी दफ्तर के सामने प्रदर्शन

20 May 2026

ऑनलाइन कारोबार के विरोध में आज बंद रहीं दवा की दुकानें, VIDEO

20 May 2026

मजीठा नगर काउंसिल चुनाव में धांधली के आरोप, कांग्रेस ने सरकार और प्रशासन को घेरा

20 May 2026

मुरादाबाद में मिट्टी खोदते समय ढांग धंसी, दो महिलाओं की जान गई, तीसरी की हालत गंभीर

20 May 2026

नमामि गंगे ने स्वच्छता और सुरक्षा का दिया संदेश, VIDEO

20 May 2026

VIDEO: राहुल गांधी के स्वागत में अमेठी सजी, झंडों-बैनरों से पटा सम्मेलन स्थल

20 May 2026

VIDEO: 24,754 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ेंगी चार लाख परिवारों की महिलाएं

20 May 2026

Tikamgarh News: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में यात्री बस ठेले से टकराई, दो लोग घायल; उपचार जारी

20 May 2026

अमृतसर सिविल अस्पताल में कांग्रेसी और अकाली कार्यकर्ताओं में झड़प

20 May 2026

गोहाना में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

20 May 2026

चित्रकूट: प्रधान न्यायाधीश ने साइकिल से न्यायालय जाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

20 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed