{"_id":"69fd9910c7f966055308680e","slug":"two-young-men-died-in-a-horrific-road-accident-on-ab-road-dhar-news-c-1-1-noi1504-4255598-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dhar News: एबी रोड पर तेज रफ्तार बाइकें आपस में भिड़ीं, दो युवकों की मौत; भाजपा मंडल अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar News: एबी रोड पर तेज रफ्तार बाइकें आपस में भिड़ीं, दो युवकों की मौत; भाजपा मंडल अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Fri, 08 May 2026 03:45 PM IST
जिले के धामनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत एबी रोड पर ग्राम दूधी में दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में दो युवकों ने मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुजरी बगवानिया भाजपा मंडल अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।
सर्विस सेंटर के पास हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना पाबला सर्विस सेंटर के सामने हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में चिकटियाबढ़ टाण्डा निवासी जगदीश पिता शिवकुमार नायक और भोडल निवासी मोहन पिता धनसिंग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
भाजपा नेता अस्पताल में भर्ती
इस दुर्घटना में गुजरी बगवानिया भाजपा मंडल अध्यक्ष करण काहीर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनके हाथों में काफी चोटें आई हैं। राहगीर प्रकाश नायक ने तत्काल अपनी पिकअप वाहन से तीनों को धामनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. सचिन पाटीदार ने परीक्षण के बाद जगदीश और मोहन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल भाजपा मंडल अध्यक्ष का प्राथमिक उपचार कर उन्हें भर्ती किया गया है। डॉ. पाटीदार ने बताया कि हादसे की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।