{"_id":"69c8de3a6e88a2bc2f0e5e76","slug":"tension-during-kali-immersion-processionegg-throw-sparks-protest-road-blocked-dindori-news-c-1-1-noi1225-4103071-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dindori News: काली विसर्जन जुलूस में तनाव, अंडा फेंके जाने से भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dindori News: काली विसर्जन जुलूस में तनाव, अंडा फेंके जाने से भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर किया विरोध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी Published by: डिंडोरी ब्यूरो Updated Sun, 29 Mar 2026 04:12 PM IST
Link Copied
डिंडोरी में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर निकाले जा रहे काली विसर्जन चल समारोह के दौरान अचानक माहौल बिगड़ गया और देखते ही देखते श्रद्धा का माहौल तनाव में बदल गया। शहर के रानी अवंती बाई चौक पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा अंडा फेंके जाने की घटना ने पूरे जुलूस को प्रभावित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, काली विसर्जन जुलूस में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच भक्त मां काली की भक्ति में लीन होकर आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान रानी अवंती बाई चौक पर अचानक किसी ने जुलूस की ओर अंडा फेंक दिया। इस घटना ने वहां मौजूद लोगों को झकझोर दिया और माहौल तुरंत तनावपूर्ण हो गया। घटना के बाद श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए लोगों ने मौके पर ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और सड़क पर जाम लगा दिया। नारेबाजी के बीच लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन तुरंत हरकत में आया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर शांत कराने की कोशिश की और धीरे-धीरे स्थिति पर काबू पाया गया। फिलहाल पुलिस अंडा फेंकने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने में जुटी हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की हरकत करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे में बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। साथ ही अधिकारियों ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।
मौके पर ही लोग जताने लगे विरोध
गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी और धरना प्रदर्शन किया.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।