सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Angry sisters, what did they say about the Ladli Behna Yojana

Guna: लाड़ली बहना योजना के लिए गुस्से में ये क्या बोल गई बहनें? फिर कलेक्टर ने दिया स्पष्टीकरण; देखे वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Wed, 11 Sep 2024 07:47 AM IST
Angry sisters, what did they say about the Ladli Behna Yojana
गुना जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय में योजना से वंचित लाडली बहनों ने हंगामा कर दिया गया। योजना से जुड़े फॉर्म जमा नहीं होने से नाराज बहनें तो ये भी कह गईं कि योजना का लाभ देना हो तो सभी को दो नहीं तो इसे बंद करो।

बता दें कि मध्यप्रदेश में गेमचेंजर की भूमिका निभाने वाली मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लाभ से वंचित रह गई महिलाओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर हंगामा कर दिया। महिलाओं के शोर-शराबे का नतीजा यह हुआ कि कलेक्टर को अपने कक्ष से बाहर आना पड़ गया। महिलाओं का दावा था कि उन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों से जानकारी मिली थी कि कलेक्ट्रेट में योजना के फॉर्म जमा हो रहे हैं, इसलिए दूर-दराज के इलाकों से सैकड़ों रुपये खर्च कर यहां पहुंची हैं, लेकिन उनके फार्म जमा नहीं हो रहे हैं। 

दरअसल, मंगलवार को जनसुनवाई शुरू होने से पहले ही कलेक्ट्रेट परिसर में गुना, राघौगढ़, चांचौड़ा और आसपास के अंचल से सैकड़ों महिलाओं की भीड़ देखकर प्रशासनिक अमला दंग रह गया। महिलाओं की संख्या ज्यादा थी कि इसलिए पुलिसकर्मियों ने उन्हें जनसुनवाई में जाने की इजाजत नहीं दी। महिलाएं शोर मचा रही थी, जिसकी जानकारी कलेक्टर डॉ. सतेंद्र सिंह को दी गई। कलेक्टर ने जनसुनवाई कक्ष के बाहर मौजूद महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि लाडली बहना योजना के फॉर्म सरकार की मंजूरी के बाद पूरे मध्यप्रदेश में ऑनलाईन भरे जाएंगे। उन्होंने महिलाओं को समझाया कि वे रोजाना कलेक्ट्रेट आकर अपना समय और पैसा खर्च न करें। महिलाएं चाहें तो सादा कागज पर अपना आवेदन दे सकती हैं, जब भी ऑनलाइन वेबसाइट पर फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू होगी, उनके आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। इसके लिए कलेक्ट्रेट में टेबिल लगाई गई है, जिसका काम आवेदन लेना मात्र है। लेकिन, उन्हें ऑनलाइन तब किया जाएगा जब सरकार की ओर से हरी झंडी मिलेगी।

वहीं, इस दौरान कई महिलाओं ने बताया कि फोटो कॉपी संचालक और ऑनलाइन संचालक उनसे 100-200 रुपए मांग रहे हैं और आवेदन जमा करने की बात कह रहे हैं। इस जानकारी को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि अगर, ऐसा कोई व्यक्ति पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लाडली बहना योजना में शामिल होने की गुहार लेकर आईं अधिकांश महिलाओं ने योजना से संबंधित पुराने फॉर्म भी दिखाए, जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के फोटो छपे हुए थे। कुल मिलाकर जिलेभर में लाड़ली बहना योजना को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। महिलाओं का दावा है कि आंगनबाड़ी केंद्रों से उन्हें गुमराह किया जा रहा है। फोटो कॉपी संचालक और ऑनलाइन संचालक उनसे पैसे लेते हैं। हालांकि, मंगलवार को कलेक्टर द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण के बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : हाथरस के मेला श्री दाऊजी महाराज में अखिल भारतीय विराट बुर्ज कुश्ती दंगल

10 Sep 2024

VIDEO : अलीगढ़ के अचलताल स्थित गणेश मंदिर पर भक्तों ने काटा 11 किलो का मोदक केक

10 Sep 2024

VIDEO : यमुना में डूब रहे युवक की पुलिसकर्मी ने नदी में कूदकर बचाई जान

10 Sep 2024

VIDEO : मस्जिद विवाद को लेकर संजौली में तनाव, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, डीसी शिमला ने कही ये बात

10 Sep 2024

VIDEO : मैनपुरी में अपनी समस्याओं को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

10 Sep 2024
विज्ञापन

VIDEO : पवित्र डल तोड़ने के बाद श्रद्धालुओं ने कंधों पर उठा लिए शिव चेले

10 Sep 2024

VIDEO : एटा में बैंक से पैसे लेकर जा रहे युवक के साथ टप्पेबाजी

10 Sep 2024
विज्ञापन

VIDEO : अंब के नए एसडीएम सचिन शर्मा ने संभाला कार्यभार, चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा

10 Sep 2024

VIDEO : अलीगढ़ में डीएस इंटर कॉलेज छात्रों ने जाना अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति और अखबार के महत्व के बारे में

10 Sep 2024

VIDEO : किशोर ने खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए शुरू की पैदल यात्रा, लोगों ने किया विदा

10 Sep 2024

VIDEO : महोबा में शराब पीने का विरोध करने पर इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी की गोली मारकर हत्या

10 Sep 2024

VIDEO : केसीसी का कर्ज न चुका पाने से परेशान किसान ने खुद को तमंचा से मारी गोली

10 Sep 2024

VIDEO : भव्य रूप में सजाया गया बरसाना का प्रसिद्ध कीर्ति मंदिर, श्रद्धालुओं का मन मोहा

10 Sep 2024

VIDEO : तालाब में डूबने से मासूम भाई बहन की मौत

10 Sep 2024

VIDEO : बिजली कट से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना लगाया

10 Sep 2024

VIDEO : बिना सुरक्षा उपकरण के बिजली ठीक कर खतरे को दिया दावत

10 Sep 2024

VIDEO : विजिलेंस का छापा...बिजली विभाग के जेई को रिश्वत के साथ पकड़ा

10 Sep 2024

VIDEO : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के सदस्यता अभियान में महिलाओं ने लिया हिस्सा

10 Sep 2024

Sirohi: बीते 24 घंटों में माउंट आबू में सबसे ज्यादा 75 मिमी तो सिरोही में 70 मिमी बारिश, देलवाड़ा मार्ग बंद

10 Sep 2024

VIDEO : वाद-विवाद प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने किया प्रतिभाग

10 Sep 2024

VIDEO : काशी जोन में ई-रिक्शा संचालन की नई व्यवस्था लागू

10 Sep 2024

VIDEO : गाजीपुर में एसडीएम ने निजी होटल एंड कैफे पर मारा छापा, सात जोड़े मिले

10 Sep 2024

VIDEO : सोनभद्र में वन विभाग कर रहा आदिवासियों का उत्पीड़न, कलेक्ट्रेट पहुंचे गरजे वनवासी

10 Sep 2024

VIDEO : आश्रम में सगे भाइयों ने फंदे से लटककर दी जान, एक हफ्ते पहले आए थे काशी

10 Sep 2024

VIDEO : कंटेनर में असम से सुल्तानपुर जा रहा एक करोड़ 60 लाख का गांजा बरामद

10 Sep 2024

Nagaur News: 23 किलोमीटर पैदल चलकर तेजाजी ज्योत लेकर पहुंचे विधायक गवाड़िया, परबतसर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

10 Sep 2024

VIDEO : दिसंबर महीने में होने वाली 34वीं जूनियर नेशनल थ्रो बाल प्रतियोगिता के लिए बैठक आयोजित 

10 Sep 2024

VIDEO : उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना के एमसी पार्क में लगाए हर्बल पौधे

10 Sep 2024

VIDEO : हरदोई में ट्रांसफार्मर से चिपका बिजली कर्मी, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

10 Sep 2024

VIDEO : श्रीराधारानी के अवतरण से पहले बधाई देने पहुंचे नंदगांव के समाजी, प्रसादी स्वरूप मिला लड्डू

10 Sep 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed