{"_id":"66e0819e6a8881dbb30729a9","slug":"video-yamana-ma-dab-raha-yavaka-ka-palsakarama-na-natha-ma-kathakara-bcaii-jana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : यमुना में डूब रहे युवक की पुलिसकर्मी ने नदी में कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : यमुना में डूब रहे युवक की पुलिसकर्मी ने नदी में कूदकर बचाई जान
उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को 50 वर्षीय अधेड़ ने बमारी से तंग आकर यमुना में छलांग लगा दी। काफी दूर बहने के बाद भी जब नहीं डूबा, तो उसे भय लगने लगा। उसके अंदर जीवित रहने की इच्चा हुई। वह बचाव-बचाव चिल्लाने लगा। पुलिसकर्मी ने नदी में कूदकर उसकी जान बचाई।
घटना दोपहर लगभग 14:30 बजे, दशहरा घाट की है। रमेश, ताजगंज थाना क्षेत्र के घड़ी महावन निकट कुआखेड़ा का रहने वाला है। बीमारी से पीड़ित है। (बीमारी- जिस्म में जलन होती रहती है, रोटी नहीं खाई जाती है)। इलाज ना हो पाने के कारण आत्महत्या करने के लिए रामबाग से यमुना नदी में कूद गया। जब नदी में डूबने लगा तो जीने की इच्छा जाग उठी।
इसके बाद बहते हुए दशहरा घाट जल चौकी सुरक्षा (थाना-ताजगंज) के पास यमुना नदी में पहुंचा तो बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगा। जल चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल संजय सिंह ने डूबता हुआ देखा तो जान की परवाह न करते हुए यमुना में कूदकर उसकी जान बचा ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।