{"_id":"6a5df11b6f41b4a9bd09ad59","slug":"two-youths-killed-in-bus-bike-collision-bus-narrowly-escapes-plunging-into-a-gorge-jhabua-news-c-1-1-noi1456-4521767-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jhabua News: बस-बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, बस खाई में गिरने से बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhabua News: बस-बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, बस खाई में गिरने से बची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ Published by: झाबुआ ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 04:19 PM IST
झाबुआ के मेघनगर में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में उतर रही थी कि चालक की सूझबूझ से बस खाई में जाने से बच गई। बस खाई में गिर जाती तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।
जानकारी अनुसार, मेघनगर के पास झाबुआ-मेघनगर रोड पर एक बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों व्यक्तियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रदीप बस क्रमांक (MP 46 P 1229) के चालक रईस पिता बहादुर खान निवासी राजगढ़ जिला धार की टक्कर से MP 45 ME 8024 सवार ग्राम बिसलपुर के अर्जुन पिता दलसिंह तथा ग्राम नागनखेड़ी सोहिल पिता जम्बूडा पारगी दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर हॉस्पिटल भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
बस के सभी यात्री सुरक्षित
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खाई की ओर बढ़ गई। चालक ने सूझबुझ से वाहन पर नियंत्रण कर लिया, जिससे बस खाई में गिरने से बच गई। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। टीआई दिनेश शर्मा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार या वाहन का संतुलन बिगड़ना हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।