सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Women lay down in front forest vehicle to free encroachers

Khandwa : जंगल में अवैध गतिविधि करते पकड़े गए अतिक्रमणकारी, छुड़ाने के लिए वाहन के सामने लेटीं महिलाएं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sat, 23 May 2026 07:24 PM IST
Women lay down in front forest vehicle to free encroachers

खंडवा जिले के गुड़ी वनपरिक्षेत्र में शनिवार को वन विभाग और अतिक्रमणकारियों के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। अमाखुजरी जंगल में अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को वन विभाग की टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। जब वन अमला आरोपियों को वाहन में बैठाकर गुड़ी रेंज कार्यालय ले जा रहा था, तब रास्ते में महिलाओं ने फिल्मी अंदाज में वाहन के सामने लेटकर उन्हें छुड़ाने की कोशिश की।

जानकारी के अनुसार, सामान्य वन मंडल खंडवा के गुड़ी वनपरिक्षेत्र की टीम को सूचना मिली थी कि अमाखुजरी जंगल में कुछ लोग अतिक्रमण कर अवैध कटाई और निर्माण कार्य कर रहे हैं। सूचना मिलते ही रेंजर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वहां कई लोगों को अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया गया। वन अमले ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया और शासकीय वाहन से गुड़ी रेंज कार्यालय के लिए रवाना हो गए।

बताया जा रहा है कि टीम जैसे ही जंगल से निकलकर मुख्य मार्ग पर पहुंची, अतिक्रमणकारियों के परिवार की महिलाएं और अन्य ग्रामीण वहां पहुंच गए। महिलाओं ने वाहन रोकने के लिए सड़क पर लेटकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने पकड़े गए लोगों को छोड़ने की मांग करते हुए वन अधिकारियों से तीखी बहस भी की। करीब 20 मिनट तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

पढ़ें: सास गिरिबाला सिंह अब खुद करेंगी कोर्ट में पैरवी, मीडिया विवाद के बाद वकील ने छोड़ा साथ

हालांकि वन विभाग की टीम दबाव में नहीं आई। अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए महिलाओं को समझाइश दी और कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी। काफी मशक्कत के बाद महिलाओं को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद टीम सभी आरोपियों को लेकर सीधे गुड़ी रेंज कार्यालय पहुंची।

रेंजर नरेंद्र पटेल ने बताया कि पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे कब से जंगल में अवैध कब्जा और गतिविधियां चला रहे थे। मौके से जब्त सामान की भी जांच की जा रही है।

डीएफओ राकेश डामोर ने कहा, “जंगल बचाना हमारी प्राथमिकता है। किसी भी सूरत में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मोगा में सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट पर सवाल, कर्ब स्टोन के सैंपल फेल, सिविल सोसाइटी ने किया खुलासा

23 May 2026

Video: एचपीयू शिमला और कोस्मो फेराइट्स लिमिटेड के बीच हुआ शोध एमओयू

23 May 2026

भदोही में 20.730 किलो गांजा संग प्रयागराज के चार तस्कर गिरफ्तार

23 May 2026

ओमप्रकाश राजभर बोले- ईवीएम में गड़बड़ी होती तो केरल में कैसे बनती कांग्रेस सरकार

23 May 2026

कमरे में मिली बुजुर्ग दंपती की लाश, VIDEO

23 May 2026
विज्ञापन

महिला से 1.90 लाख के गहने लेकर युवा फरार, VIDEO

23 May 2026

उपकेंद्र पर ताला बंद कर 15 घंटे तक धरने पर बैठे रहे 120 लोग, 89 गांवों में अंधेरा; VIDEO

23 May 2026
विज्ञापन

चार दिनों से टूटी पाइप लाइन से 200 घरों की जलापूर्ति ठप, VIDEO

23 May 2026

सड़क किनारे 20 फीट नीचे तालाब में पलटी बस, एक यात्री की मौत, 24 घायल; VIDEO

23 May 2026

ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ताओं को समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा, VIDEO

23 May 2026

VIDEO: गंदे पानी में उतरे पार्षद, बोले- 'मेरी जनता यही पानी पी रही है', फिरोजाबाद नगर निगम पर फूटा गुस्सा

23 May 2026

रायबरेली में गर्मी से लोग बेहाल, गर्म हवा से झुसल रहा शरीर

23 May 2026

गोंडा में धधकती बसों में सफर बना ‘अग्निपरीक्षा’, बुजुर्गों व बच्चों की हालत बिगड़ी

23 May 2026

VIDEO: फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा...अज्ञात वाहन बाइक सवार तीन पुलिसकर्मियों को रौंदा, एक सिपाही की मौत; दो की हालत गंभीर

23 May 2026

भिवानी में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से टीआईटी में स्थापित हुआ कलरेंट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

23 May 2026

VIDEO: आगरा के दवा मार्केट में छापा, झूलेलाल मार्केट के ज्योति देग हाउस पर कार्रवाई; दूसरे गोदाम की सैंपलिंग शुरू

23 May 2026

VIDEO: गर्भवती की हो गई मौत, तब पता चला अपंजीकृत है 'उत्तम हॉस्पिटल', अब दर्ज हो सकी एफआईआर

23 May 2026

VIDEO: 30 हजार पद सरेंडर करने के विरोध में रेलवे कर्मचारियों का प्रदर्शन

23 May 2026

VIDEO: आगरा-जयपुर मार्ग के इस ढाबे पर नहीं रुकेंगी बसें, इसलिए अनुबंध किया खत्म

23 May 2026

VIDEO: पशुपालन विभाग में करोड़ों के घोटाले का आरोप, मंत्री बेबीरानी मौर्य ने CVO पर बैठाई जांच

23 May 2026

VIDEO: वृद्धावस्था पेंशन के लिए पैन कार्ड सहित पांच दस्तावेज मान्य

23 May 2026

पंजाब निकाय चुनाव बैलेट पेपर से ही होंगे, हाईकोर्ट ने EVM से मतदान कराने से किया इनकार

भिलंगना ब्लॉक में बदला मौसम, आंधी, तूफान से नुकसान

23 May 2026

फर्रुखाबाद: ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत पर जांच करने पहुंचे CMO से धक्का-मुक्की

23 May 2026

पठानकोट में सेना की जासूसी: एक और गिरफ्तार, दुबई कनेक्शन, हाईवे पर कैमरा

जम्मू प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: ड्रग तस्कर की संपत्तियों पर चला बुलडोजर, दो मंजिला मकान ध्वस्त

23 May 2026

Shopian: नशे के खिलाफ एकजुट हुआ कश्मीर, मेगा पदयात्रा में हजारों की भागीदारी

Video: सलोगड़ा के समीप निजी बस पलटी, दो यात्रियों को आईं चोटें

23 May 2026

Video: कुल्लू में 30 मई से 5 जून तक होगी श्रीराम कथा, कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ

23 May 2026

Shimla: पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी, महंगा होने लगा सफर, जानें क्या बोले लोग

23 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed