{"_id":"6a1162cf10f76d5ec40dfd50","slug":"video-four-smugglers-from-prayagraj-arrested-in-bhadohi-with-20-kg-of-ganja-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"भदोही में 20.730 किलो गांजा संग प्रयागराज के चार तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में 20.730 किलो गांजा संग प्रयागराज के चार तस्कर गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को मादक पदार्थ तस्करी को लेकर बड़ी कार्रवाई किया। औराई चौराहे से एक आटो से 20.730 किलो गांजा बरामद कर प्रयागराज के चार तस्करों को गिरफ्तार किया। चारों की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेजा गया।
अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके लिए हर थाने में टीम गठित की गई है। शुक्रवार को मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने औराई चौराहे पर घेराबंदी किया। जहां एक सीएनजी आटो से 20.730 किलो गांजा बरामद किया। आटो में बैठे चार तस्करों विनोद कुशवाहा, कलीम शाह निवासी कोसफरा कोरांव प्रयागराज, आमिर निवासी बुदावा घूरपुर प्रयागराज और साहिल निवासी लीडर रोड रेलवे स्टेशन प्रयागराज जंक्शन के सामने को गिरफ्तार किया। सभी पर एनडीपीएस एक्ट समेत कई अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों नेपूर्व में दर्ज चोरी की घटनाओं में भी संलिप्तता स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि छह मई को औराई ओवरब्रिज के पास ऑटो में एक महिला को बैठाकर गोपीगंज जा रहे थे कि माधोसिंह के पास महिला के बैग से एक लाख 58 हजार और चेन को खोलकर चले गए। नकदी पैसों को हम लोगों ने आपस में बांट लिया जबकि चांदी के आभूषण को विष्णु सेठ निवासी जसरा के यहां बेच दिया। दूसरे प्रांत से गांजा लाकर भदोही में बेचते थे। एएसपी ने बताया कि आरोपियों पर कई जिलों में पांच से छह मामले दर्ज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।