{"_id":"6a1160a77df28d965006cc20","slug":"video-gada-ma-thhathhakata-bsa-ma-safara-bna-aganaparakashha-bjaraga-va-bcaca-ka-halta-bgaugdha-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में धधकती बसों में सफर बना ‘अग्निपरीक्षा’, बुजुर्गों व बच्चों की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में धधकती बसों में सफर बना ‘अग्निपरीक्षा’, बुजुर्गों व बच्चों की हालत बिगड़ी
गोंडा में भीषण गर्मी के बीच रोडवेज बसों का सफर यात्रियों के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं रह गया है। जिले में पड़ रही 43 डिग्री सेल्सियस तापमान की तपिश में बसें भट्ठी की तरह उबल रही हैं। खिड़कियों से आ रही गर्म हवा और खराब वेंटिलेशन के कारण यात्रियों का दम घुटने लगा है।
गोंडा से लखनऊ जा रही एक रोडवेज बस में यात्री पसीने से तर-बतर नजर आए। गर्मी और उमस से बच्चे रो-रोकर बेहाल हो गए, जबकि कई बुजुर्गों की सांसें फूलती दिखीं। यात्रियों ने बताया कि बसों में न तो पर्याप्त हवा की व्यवस्था है और न ही गर्मी से राहत के कोई इंतजाम।
यात्रियों का कहना है कि दोपहर के समय बसों में सफर करना बेहद मुश्किल हो गया है। तेज धूप और तपती सीटों के बीच सफर के दौरान लोग बार-बार पानी पीकर खुद को राहत देने की कोशिश करते रहे। कई यात्रियों ने रोडवेज प्रशासन से बसों में पंखे व बेहतर वेंटिलेशन की व्यवस्था कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।