{"_id":"6a116263f80cbb4e6409a1c9","slug":"video-energy-minister-assures-consumers-of-swift-resolution-to-problems-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ताओं को समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ताओं को समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा, VIDEO
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एक शर्मा ने शुक्रवार को सठियांव में आयोजित बिजली कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आम उपभोक्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और विभागीय अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
मंत्री ने कहा कि बिजली बिलों में गड़बड़ी और अन्य शिकायतों के समाधान के लिए प्रदेशभर में मेगा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि किसी भी व्यक्ति को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि विभाग हर समस्या के समाधान के लिए पूरी गंभीरता और तत्परता से कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी के कारण बिजली की मांग में भारी वृद्धि हुई है, जिसके चलते कुछ स्थानों पर आपूर्ति में व्यवधान की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इस समस्या के समाधान के लिए विभाग लगातार व्यवस्थाओं को सुदृढ़ कर रहा है। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि बढ़ती मांग को देखते हुए ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जा रही है और निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बिजली आज हर व्यक्ति के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है, जिसके बिना मोबाइल, अस्पताल और दैनिक जीवन की कई आवश्यक सेवाएं प्रभावित हो जाती हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश में बिजली उत्पादन के क्षेत्र में दूसरे स्थान पर पहुंच चुका है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। मंत्री ने उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाया कि बिजली से जुड़ी हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। कैंप के दौरान बड़ी संख्या में उपभोक्ता उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनके समाधान के लिए मौके पर ही निर्देश दिए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।