बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   Allegation of attempted run-over by tractor; land dispute turns violent; viral video sparks a stir.

Rewa News: भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, ट्रैक्टर चालक पर कुचलने का आरोप; देखें तकरार का वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2026 02:03 PM IST
Allegation of attempted run-over by tractor; land dispute turns violent; viral video sparks a stir.
रीवा के त्योंथर थाना अंतर्गत चाकघाट क्षेत्र के ग्राम मांगी में कथित तौर पर ट्रैक्टर से जानलेवा हमला किए जाने का मामला आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे लंबे समय से चला आ रहा जमीन विवाद बताया जा रहा है।

सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग
पीड़ित हरिपूजन पयासी मिश्रा ने आरोप लगाया है कि गांव के ही रमाशंकर शुक्ला, पुष्पेंद्र शुक्ला और विनय शुक्ला ने विवाद के दौरान ट्रैक्टर से उन्हें कुचलने का प्रयास किया। उनका कहना है कि यदि वह समय रहते नहीं बचते तो उनकी जान भी जा सकती थी। घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

घटना के वायरल वीडियो में ट्रैक्टर को तेज गति से लोगों की ओर बढ़ते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और पूरे मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था और इसी रंजिश के चलते उन पर हमला किया गया। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप नहीं किया होता तो घटना और भी गंभीर हो सकती थी।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित की शिकायत प्राप्त हो गई है तथा वायरल वीडियो सहित सभी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित धाराओं में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Indore News: दौसा बस हादसे में मृत यात्रियों के शव इंदौर आए, दोनों सरकारों की तरफ मुआवजा तक नहीं मिला

विवाद ने खड़े किए सवाल
पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना पूर्व नियोजित थी या विवाद के दौरान अचानक हुई। इसके अलावा वीडियो में दिखाई दे रहे सभी लोगों की पहचान कर उनसे पूछताछ की जाएगी। यदि जांच में ट्रैक्टर से जानलेवा हमला करने के आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, पूरे मामले ने रीवा जिले में कानून-व्यवस्था और भूमि विवादों को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के चलते यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। अब सभी की नजर पुलिस जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जालंधर के मुख्य बाजारों में नगर निगम की कार्रवाई से मचा हंगामा: सामान जब्त करने पहुंची टीम, दुकानदारों से तीखी बहस

03 Jul 2026

पंजाब जल रहा है, भगवंत मान बांसुरी बजा रहे हैं: श्वेत मलिक

Video: सुल्तानपुर में पुलिस मुठभेड़, 50 हजार के इनामी समेत सीतापुर के चार चोर गिरफ्तार

03 Jul 2026

Ujjain News: वैष्णव तिलक और मस्तक पर श्री राम का नाम लगाकर सज गए बाबा श्री महाकाल, भस्म आरती में दिए दर्शन

03 Jul 2026

Rajasthan News: पंचायत-निकाय चुनाव में देरी पर बढ़ा विवाद, संयम लोढ़ा का बड़ा कानूनी कदम

03 Jul 2026
विज्ञापन

VIDEO: महिला से 9.38 लाख की साइबर ठगी करने का अरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

03 Jul 2026

संचारी नियंत्रण अभियान के बाद भी नहीं पड़ा फर्क, जिम्मेदारों को सूचित करने के बाद भी उदासीनता, VIDEO

03 Jul 2026
विज्ञापन

पहली बारिश में विंध्य कॉरिडोर की व्यवस्थाओं की खुली पोल; VIDEO

03 Jul 2026

VIDEO: देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के पास चलते ट्रक में लगी आग

03 Jul 2026

कानपुर: परमट स्कूल प्रकरण में डीएम, सीपी को भेजा गया रिमाइंडर

02 Jul 2026

शुक्लागंज: गंगाघाट पुलिस ने फर्रुखाबाद में गैंगस्टर की 29 लाख से अधिक की संपत्ति की कुर्क

02 Jul 2026

Meerut: यूरिया स्टॉक की जांच में गोदाम सील, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप

02 Jul 2026

Meerut: मदरसे में शिक्षक पर छात्र को पीटने का आरोप, कान के दोनों पर्दे फटे, परिजनों ने थाने में दी तहरीर

02 Jul 2026

Kashmir: बांदीपोरा के बशीर अहमद, रबाब निर्माण की कश्मीर की विरासत को दे रहे नया जीवन

शुक्लागंज: 40 साल पुराने मकान का जर्जर छज्जा ढहा, दो घायल

02 Jul 2026

Meerut: ब्लैंकेट के स्टोर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दमकल की 6 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

02 Jul 2026

Jammu Kashmir: बजट विवाद पर गरमाई सियासत, बीजेपी नेता ने LAHDC कारगिल भंग करने की मांग

Kashmir: गांदरबल में महिला का शव फंदे से लटका मिला, जांच शुरू

Kashmir: SKUAST-K में 10 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, रीजेनरेटिव मेडिसिन पर होगा गहन मंथन

शुक्लागंज: डेडलाइन हुई खत्म, मिश्रा कॉलोनी मुक्ता घाट से रेल गंगा पुल तक कटान निरोधक कार्य अधूरा

02 Jul 2026

सरैया आरओबी: ब्लॉक लेकर दो और गर्डर रखे गए

02 Jul 2026

झूमकर बरसे मेघ, गर्मी से राहत, जलभराव से झेलनी पड़ी आवागमन की दुश्वारियां

02 Jul 2026

राम मंदिर दानपात्र चोरी पर बोले बिसरख के महंत, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग 

02 Jul 2026

VIDEO: रौजा-ए-काजमैन में हुसैनी अकादमी की ओर से कार्यक्रम का आयोजन

02 Jul 2026

Khandwa: तीन बच्चों की मां से करण को था प्यार, रुकावट बन रहे पति को दोनों ने मारा

02 Jul 2026

VIDEO: हल्द्वानी में आपदा अभ्यास...गौला नदी में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला, घायलों को अस्पताल पहुंचाया

02 Jul 2026

Dhamtari News: एक्शन मोड में धमतरी यातायात पुलिस, 217 लोगों पर कार्रवाई; मचा हड़कंप

02 Jul 2026

Video: केजीसीसीआई की 38वीं वार्षिक बैठक में उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता से करेंगे दूर

भाकियू (टिकैत) ने सादाबाद के मोनिया में की सभा, आलू के गिरते दाम पर सरकार से मांगी राहत

02 Jul 2026

Jammu: स्थानांतरण के विरोध में बिजली कर्मियों का काम छोड़ो आंदोलन, मीरा साहिब में धरना शुरू

02 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed