बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Major bust of an MD drug factory in the Rewa zone; suspected drugs and chemicals worth crores seized

Rewa: भोपाल के बाद रीवा जोन में MD ड्रग्स फैक्टरी का बड़ा भंडाफोड़, करोड़ों की संदिग्ध ड्रग्स-केमिकल जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2026 05:09 PM IST
Major bust of an MD drug factory in the Rewa zone; suspected drugs and chemicals worth crores seized
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राजधानी भोपाल के बाद अब रीवा जोन के मऊगंज जिले में कथित MD (मेफेड्रोन) ड्रग्स निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। शाहपुर थाना क्षेत्र के बिझौली गांव में पुलिस की छापेमार कार्रवाई के दौरान करोड़ों रुपये की संदिग्ध MD ड्रग्स, बड़ी मात्रा में केमिकल, एसिड, ड्रग्स बनाने में उपयोग होने वाले उपकरण तथा एक लग्जरी चार पहिया वाहन बरामद किया गया। मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) गौरव राजपूत के निर्देशन में की गई। अभियान का नेतृत्व मऊगंज पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस.के. जैन और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) सची पाठक ने किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिझौली गांव में अवैध रूप से सिंथेटिक ड्रग्स तैयार की जा रही है। सूचना के आधार पर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर दबिश दी गई, जहां संदिग्ध फैक्ट्री का खुलासा हुआ।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में संदिग्ध MD ड्रग्स, विभिन्न रासायनिक पदार्थ, एसिड, लैब उपकरण, मशीनें और अन्य सामग्री जब्त की। बरामद सामग्री की जांच के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वहां किस स्तर पर ड्रग्स का निर्माण किया जा रहा था।

पढे़ं:  ट्रक और बुलेरो की बीच हुई भीषण टक्कर, पांच की मौत; मौके पर मची चीख-पुकार

प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदेह है कि यहां तैयार होने वाली MD ड्रग्स की सप्लाई रीवा के रास्ते मुंबई सहित अन्य स्थानों तक की जाती थी। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह जानकारी शुरुआती पूछताछ और जांच पर आधारित है तथा पूरे नेटवर्क, सप्लाई चेन और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इन तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।

कार्रवाई की जानकारी मिलने पर मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना ने रीवा जोन पुलिस की इस सफलता की सराहना की। उन्होंने आईजी गौरव राजपूत, एसपी एस.के. जैन और पूरी पुलिस टीम को बधाई देते हुए इसे नशे के खिलाफ अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। वहीं आईजी गौरव राजपूत ने भी कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है।

फिलहाल गिरफ्तार चारों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड, आर्थिक लेन-देन, नेटवर्क और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

'ऐसी सजा दिलवाऊंगा कि अपराधी याद रखेंगे': राज्यमंत्री

06 Jul 2026

VIDEO: वाराणसी में पुलिस मुठभेड़, दो आरोपियों को दबोचा; एक घायल

06 Jul 2026

Video: हिमाचल में पहली बार Gen Z के लिए भजन संध्या, युवाओं ने भक्ति गीतों पर झूमकर दिया संस्कृति से जुड़ने का संदेश

06 Jul 2026

राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह आज, तैयारी एक नजर में

06 Jul 2026

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सीएम योगी ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

06 Jul 2026
विज्ञापन

Video: कुल्लू में बारिश का दौर शुरू, मौसम हुआ सुहावना

06 Jul 2026

अयोध्या में ट्रक का टायर फटने से रोडवेज समेत सात वाहनों से टकराया, दो लोग घायल

06 Jul 2026
विज्ञापन

जालंधर: हरियाणा सीएम नायब सैनी का कांग्रेस और आप पर बड़ा हमला: बोले- कांग्रेस के डीएनए में लड़ाई, पंजाब से किए वादे भी पूरे नहीं हुए, हमारा गठबंधन सीधे जनता के साथ

06 Jul 2026

विष्णु मंदिर से निकली भव्य कलश शोभायात्रा, जयकारों से गूंजी डेयरी कॉलोनी

06 Jul 2026

Yadvinder Goma News: जलाड़ी जनसभा में भाजपा पर बरसे मंत्री गोमा, जयसिंहपुर के लिए कई विकास योजनाओं का एलान

06 Jul 2026

फिरोजपुर शहरी विधायक ने गांव कुंड़े से सीमावर्ती गांव बारेके तक सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया

Rain In MP: अस्पताल के वार्डों तक पहुंचा नालियों का गंदा पानी, गर्भवती महिला को जिला अस्पताल करना पड़ा रेफर

06 Jul 2026

हुसैनीवाला बार्डर के सीमावर्ती गांवों में रात को बिजली गुल होने से ग्रामीण परेशान

J&K Book Controversy: किताब के कंटेंट पर विरोध, सरकार से कार्रवाई की मांग

06 Jul 2026

फरीदाबाद: पेट्रोल पंप से ₹2700 का पेट्रोल भराकर कार सवार फरार, CCTV में कैद हुई घटना

06 Jul 2026

Himachal Tourism: कुल्लू-मनाली में पर्यटकों की रिकॉर्ड भीड़, होटल कारोबारियों की बल्ले-बल्ले

06 Jul 2026

अमेठी में नामांकन बढ़ाने को निकली जन जागरुकता रैली, बच्चों ने दिया स्कूल चलो का संदेश

06 Jul 2026

Ramnagar Resort Raid: पुलिस का बड़ा एक्शन, 62 लोग हिरासत में, जांच जारी

06 Jul 2026

Mandi: अनुभव, सुजल, इजा और ऑसम बने मिस्टर एंड मिस नार्दन 2026, 1200 प्रतिभागियों को पछाड़ जीता खिताब

06 Jul 2026

करतारपुर फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा: दंपति समेत 3 की मौत, बुजुर्ग मां ने भी तोड़ा दम; तीन मासूम बेटियां घायल

राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में दम भरेंगे प्रदेश के 40 खिलाड़ी

06 Jul 2026

UP News: राम मंदिर ट्रस्ट पर संत का तीखा हमला! गोविंद देव गिरी के बयान पर जताई आपत्ति

06 Jul 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर पवन पांडेय बोले- अयोध्यावासियों को बदनाम न करें, दोषियों पर हो कार्रवाई

06 Jul 2026

जालंधर में पुलिस का फिल्मी एक्शन: कस्टडी से भागा स्नेचर, पीछा कर दबोचा; भागते-भागते टूट गई दोनों टांगें!

06 Jul 2026

केजरीवाल की नशा-मुक्त पंजाब की गारंटी फेल, चुटकुलों और ड्रामेबाज़ी में व्यस्त सरकार: केवल सिंह ढिल्लों

मोहाली में युवक पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश

06 Jul 2026

गुरुहरसहाय नगर काउंसिल चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 15 में से 13 वार्डों पर जीत

Delhi: जुलाई में बारिश कम हुई तो क्या होगा? खरीफ फसल और किसानों पर बड़ा खतरा

06 Jul 2026

Ujjain News: भस्म आरती में चंद्रमा, बेलपत्र और मोगरे की माला से सजे बाबा श्री महाकाल, भस्म रमाकर दिए दर्शन

06 Jul 2026

नोएडा सेक्टर 52 में कार्यक्रम के दौरान मौजूद व्यापारी अपनी समस्या बताते हुए

06 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed