सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   A multi-storeyed house built for birds in Sagar, 2500 birds can live in this bird house

MP News: सागर में पक्षियों के लिए बना पहला बर्ड टॉवर, 800 घोंसलों में 2500 पक्षी रह सकेंगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Tue, 17 Jun 2025 05:25 PM IST
A multi-storeyed house built for birds in Sagar, 2500 birds can live in this bird house
मध्यप्रदेश के सागर जिले में पक्षियों के लिए एक विशेष आशियाना बनाया गया है। 50 फीट से अधिक ऊंचाई वाला यह बर्ड टॉवर राज्य का पहला ऐसा टावर है, जो पूरी तरह से पक्षियों के रहवास के लिए समर्पित है।

गौरतलब है कि वर्तमान में बढ़ती जनसंख्या के कारण छोटे गांव कस्बों में और छोटे नगर शहरों में तब्दील हो रहे हैं। अंधाधुंध जंगलों की कटाई और तेजी से बढ़ते कंक्रीटीकरण ने हमारे पारिस्थितिक तंत्र को खतरे में डाल दिया है। इसका असर कई पक्षी प्रजातियों पर पड़ा है, जिनमें से कई अब लुप्तप्राय हो चुकी हैं। इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए बुंदेलखंड अंचल के सागर में एक अनूठी पहल की गई है, जो न केवल पक्षियों को सुरक्षित घर मुहैया कराएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी अहम कदम साबित होगी।

दरअसल, सागर के मंगलगिरी क्षेत्र स्थित सिटी फॉरेस्ट में प्रदेश का पहला पक्षी टॉवर (बर्ड हाउस) बनाया गया है। इसे विशेष रूप से पक्षियों के लिए सुरक्षित आवास के रूप में विकसित किया गया है। यह पक्षी टॉवर विषम मौसमों में पक्षियों के लिए सुरक्षित आश्रय प्रदान करेगा। यह छह मंजिला टॉवर 50 फीट ऊंचा है, जिसमें कुल 800 घोंसले बनाए गए हैं। इनमें करीब 2000 से 2500 पक्षी एक साथ रह सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  यागराज से फेमस हुई मोनालिसा का गाना सादगी रिलीज, प्रमोशन के लिए पहुंची भोपाल, जल्द शुरू होगी फिल्म

इस टॉवर का निर्माण पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों के तहत किया गया है। पक्षी प्रेमियों ने जब पक्षियों के लिए सुरक्षित स्थान की कमी की बात सागर के विधायक शैलेन्द्र जैन के समक्ष रखी तो उन्होंने सिटी फॉरेस्ट में इस टावर के निर्माण का प्रस्ताव दिया। दक्षिण वन मंडल के पूर्व डीएफओ महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में इस टॉवर का निर्माण कार्य संपन्न हुआ। इस पक्षी टॉवर की निर्माण लागत 6 लाख 30 हजार रुपये रही। इसके लिए विशेष सामग्री और कुशल कारीगरों को गुजरात और राजस्थान से बुलाया गया। टॉवर के पास एक होदी (जलाशय) भी बनाई गई है, जिससे पक्षियों को भोजन और पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

ये भी पढ़ें: दीवान से अवैध संबंध, मां ने बेटे के सीने में मारी गोली, कई साल से मायके में रह रही; मिलने आया था बेटा

यह सुनिश्चित किया गया है कि हर मौसम में पक्षियों को पर्याप्त भोजन और पानी मिल सके ताकि वे स्वस्थ और सुरक्षित रहें। साथ ही सिटी फॉरेस्ट में एक ऑक्सीजन पार्क भी विकसित किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण की गुणवत्ता में सुधार हो सके। इस टॉवर के निर्माण के बाद से ही पक्षियों ने वहां आकर रहना शुरू कर दिया है। अब इस क्षेत्र में सुबह-सुबह पक्षियों की मधुर चहचहाहट गूंजने लगी है। यह टावर न केवल पक्षियों के लिए सुरक्षित घर बन चुका है, बल्कि यह पशु-पक्षियों के प्रति दया, संवेदनशीलता और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक भी बन गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बालोद में शराब की दुकान के 5 कर्मचारी ब्लैकलिस्ट, सीसीटीवी फुटेज जारी, बोले- धमकाकर कराए साइन

17 Jun 2025

Ujjain News: गोविंदा की पत्नी सुनीता की काल भैरव पूजा पर मचा बवाल, वीडियो देख भड़के यूजर; जानें क्या है मामला

17 Jun 2025

अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में यूनिटी व एलसीए के बीच खेला गया मैच

17 Jun 2025

लखनऊ में डॉक्टर अंशुल आलोक मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

17 Jun 2025

Alwar: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश, 2 लाख की सुपारी देकर कराई वारदात, हिरासत में तीन आरोपी

17 Jun 2025
विज्ञापन

Una: जिला परिषद कैडर के सचिवों ने ग्रामीण विकास विभाग में मर्ज करने की मांग

17 Jun 2025

चंडीगढ़ में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहावना

17 Jun 2025
विज्ञापन

परिचालक से हिसार में मारपीट, फतेहाबाद में रोडवेज का चक्का जाम, यात्री परेशान

17 Jun 2025

Una: माता चिंतपूर्णी मंदिर के गर्भगृह में पुजारी और सुरक्षा कर्मी के बीच हुई हाथापाई का वीडियो वायरल

17 Jun 2025

Una: बेरियां में बरसात की पहली फुहार से खिले किसानों के चेहरे

17 Jun 2025

टोहाना में हुई बारिश से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

17 Jun 2025

Jodhpur: विदेशों में पीएम को मिला सम्मान 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान- बोले शेखावत, खालिस्तानियों पर भी बरसे

17 Jun 2025

मंडी के कलखर में निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्री घायल

17 Jun 2025

Kullu: कुल्लू जिले में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

17 Jun 2025

बहराइच में चीनी व्यापारी से लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

17 Jun 2025

Kashipur: राज्यपाल ने गुरुद्वारा में मत्था टेका, जिले के अधिकारियों के साथ की बैठक

वाराणसी में शख्स की हत्या, भाइयों के बीच खूनी संघर्ष में हुई घटना

17 Jun 2025

Ujjain News: सूने मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, एक साल में आठ मकानों पर किया हाथ साफ

17 Jun 2025

Ujjain Mahakal:  भांग से हुआ शृंगार, भस्म आरती में त्रिनेत्र लगाकर सजे बाबा महाकाल, भक्तों ने लिया दर्शन का लाभ

17 Jun 2025

Meerut: अभिनव नृत्यशाला का कार्यक्रम

16 Jun 2025

Meerut: बच्चों ने प्रस्तुत किया शानदार डांस

16 Jun 2025

अगवा कर युवक को उतारा माैत के घाट, लाश का किया ऐसा हश्र; राख तक नहीं मिली

16 Jun 2025

70 मृतक आश्रितों को दी गई आर्थिक सहायता राशि, परिजनों को साैंपा गया पांच लाख का चेक

16 Jun 2025

वाराणसी के कई इलाकों में बारिश, गर्मी से थोड़ी राहत

16 Jun 2025

अलीगढ़ में इगलास तहसील क्षेत्र के 18 किसानों को दुर्घटना बीमा के तहत पांच-पांच लाख रुपये के चेक वितरित

16 Jun 2025

MP में Love Jihad के लिए कौन कर रहा फंडिंग ? Indore के नए मामले ने उड़ाए सबके होश !

16 Jun 2025

पानीपत: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ हत्यकांड का आरोपी नदीम

16 Jun 2025

Kota: मौसम का कहर; तेज बारिश और आकाशीय बिजली से एक की मौत, बैराज के खुले दो गेट

16 Jun 2025

आगरा कैंट स्टेशन से मासूम का अपहरण...बच्चे को लेकर ट्रेन में बैठ गया आरोपी, घटना पर ये बोले रेलवे अधिकारी

16 Jun 2025

VIDEO: Lucknow: बैकुंठ धाम में टूटकर गिरी पेड़ की बड़ी डाल, शव दबा

16 Jun 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed