Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Satna News: Shepherd dies due to soil collapse during canal construction in Maihar
{"_id":"679ba8f09f5a36d18a015ab0","slug":"shepherd-dies-due-to-canal-mud-being-buried-satna-news-c-1-1-noi1385-2576022-2025-01-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Satna News: मैहर में नहर निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से चरवाहे की मौत, दूसरा व्यक्ति जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna News: मैहर में नहर निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से चरवाहे की मौत, दूसरा व्यक्ति जख्मी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Fri, 31 Jan 2025 08:14 AM IST
मध्यप्रदेश के मैहर में बीती शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां नहर निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से एक चरवाहे की मौत हो गई। वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। पूरा मामला मैहर जिले के रामनगर थाना अंतर्गत नौगांव का है। यहां नहर निर्माण का कार्य चल रहा था। इस दौरान देर शाम नहर की मिट्टी अचानक धंस गई। इस दौरान वहीं से गुजर रहे एक चरवाहे की मिट्टी में दबने से मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद रीवा अस्पताल रेफर कर दिया गया। साथ ही रेस्क्यू किया जा रहा है। मौके पर भारी संख्या में रामनगर पुलिस बल मौजूद है। इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि भी बचाव कार्य मे सहयोग कर रहे हैं।
थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी ने बताया कि नहर की मिट्टी धंसने से पास में बैठा चरवाहा और साथ मौजूद एक पेटी कॉन्ट्रेक्टर दब गए। इस घटना में चरवाहा बैजनाथ यादव की मौत हो गई। वही दूसरे को गंभीर हालत में संजय गांधी हॉस्पिटल रीवा में भर्ती करवाया गया है। इसके साथ अन्य लोगों के जांच के लिये रेस्क्यू किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।