Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
The accused of shooting on bullion traders are still out of police reach, reward of 20 thousand declared
{"_id":"67cd6448918553ca79024fa6","slug":"the-accused-of-shooting-on-bullion-traders-are-still-out-of-police-reach-sp-reached-the-spot-reward-of-20-thousand-declared-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2708010-2025-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: सराफा व्यापारियों पर गोलीकांड के आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर, 20 हजार का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: सराफा व्यापारियों पर गोलीकांड के आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर, 20 हजार का इनाम घोषित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 09 Mar 2025 04:26 PM IST
Link Copied
शहडोल जिले के केशवाही क्षेत्र के सकरा पुलिया के पास दो दिन पूर्व हुए सराफा व्यापारियों पर फायरिंग के मामले में आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। लूट के इरादे से किए गए इस हमले में व्यापारियों को गोली लगी, लेकिन उनकी हिम्मत के चलते लूट की वारदात नाकाम हो गई।
घटनास्थल का निरीक्षण करने पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव पहुंचे और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, व्यापारी प्रिंस सोनी और उनका साथी हाट बाजार में व्यापार करने के बाद घर लौट रहे थे। उनके पास करीब 1 लाख रुपए नगद और सोने-चांदी के जेवर थे। तभी बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उनका पीछा किया और रोकने की कोशिश की। जब व्यापारी नहीं रुके तो उन पर गोलियां चला दी, जिससे दोनों के पैरों में गोली लगी।
व्यापारी प्रिंस सोनी ने बताया कि वे हर सप्ताह बाजार में दुकान लगाते हैं और शाम को घर लौटते हैं। बदमाशों ने लूट के इरादे से हमला किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।
पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए और पुलिस महानिरीक्षक ने 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। वहीं, केशवाही पुलिस ने बीती रात कई स्थानों पर दबिश दी और कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।