अमर उजाला रविवार 9 मार्च 2025 को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में भूले बिसरे खेल का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के दीक्षांत ग्राउंड में ये खेल कराए गए।
सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक नौ स्पर्धाएं शुरू हुईं। इसमें 700 से ज्यादा खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया था। ये सभी स्पर्धाएं खेल एसोसिएशन के निर्धारित मानक के हिसाब से कराई गईं। विजेताओं को मेडल और सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। सभी स्पर्धाएं ओपन वर्ग में होंगी।
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन के सहयोग से होने वाले अनूठे आयोजन का शुभारंभ कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा करेंगे। भूले बिसरे खेल में कबड्डी का मुकाबला होगा। पहलवान कुश्ती में दांव आजमाएंगे। रस्साकसी, नींबू दौड़, बोरी दौड़, पंजा रेसलिंग, तीन टांग, लट्टू और पीडूल जैसे खेलों से बचपन को याद किया।
इवेंट का खास आकर्षण प्रशासनिक अधिकारियों, डॉक्टर्स, शिक्षा विभाग और बटुकों की टीम होगी। कबड्डी, कुश्ती, पंजा एसोसिएशन और मानव एकेडमी के 84 पदाधिकारियों ने मैच कराया। प्रतियोगिता में खेलने के लिए सुबह सात बजे तक संपूर्णानंद संस्कृत विवि के दीक्षांत ग्राउंड में पहुंच गए थे। एक ही समय पर सभी प्रतियोगिताएं शुरू हो गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।