{"_id":"67cd19d22868111a4906e8c3","slug":"video-milk-abhishek-of-maa-ganga-for-victory-of-indian-cricket-team","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए मां गंगा का दुग्धाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए मां गंगा का दुग्धाभिषेक
रविवार को नमामि गंगे गंगा विचार मंच महानगर टीम ने गंगा किनारे भारतीय क्रिकेट टीम के विजय की कामना की। मंच के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में गंगातट पर हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिंरगा थामे खिलाड़ियों की तस्वीरों के साथ भारत माता की जयजयकार की गूंज हुई।मां गंगा की आरती उतारी गयी। ॐ जय गंगे माता के स्वर में मां गंगा से गुहार लगाई गई। श्रीकाशीविश्वनाथाष्टकं के उच्चारण के साथ मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया। भारतीय खिलाड़ियों का हाथों से स्केच तैयार कर वंश भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल उत्साही युवाओं ने बैट-बॉल और स्टंप लिए खूब जोश भरा। हर-हर महादेव शंभु काशी विश्वनाथ गंगे गाकर सभी ने देवाधिदेव महादेव बाबा श्री काशी विश्वनाथ से प्रार्थना की। शिवम ने कहा कि फाइनल मैच में जीत के लिए हम सभी उत्साहित हैं। आज भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा हो। इस निमित्त बाबा विश्वनाथ की कृपा आवश्यक हैं। बच्चों और महिलाओं ने भी भागीदारी की। इस दौरान मीरा फाउंडेशन की अध्यक्ष दीपशिखा कन्नौजिया, अजय कन्नौजिया, सपना वर्मा, वर्षा, वंश, लकी, आदर्श, प्रियांशी, विकास तिवारी, रोहित सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।