सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Dispute over truck removal during wedding procession, two communities clash

Shajapur : शादी के दौरान यहां ट्रक निकालने को लेकर हुआ विवाद, दो समुदायों के बीच हुई झड़प; छह लोग घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: शाजापुर ब्यूरो Updated Sun, 19 Apr 2026 12:19 PM IST
Dispute over truck removal during wedding procession, two communities clash
शाजापुर के बेरछा क्षेत्र में शनिवार रात बारात के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना रात करीब 9 से 10 बजे के बीच की है, जब बेरछा बायपास स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के पास हिंदू समाज की बारात गुजर रही थी। इसी दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने ट्रक निकालने को लेकर विवाद शुरू हुआ,जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। हिंदू पक्ष के छह लोग घायल हो गए। पांच थानों का पुलिसबल तैनात किया गया है।

फरियादी रवि समोरा उम्र 32 साल निवासी बेरछा ने पुलिस को बताया कि ट्रक चालक शाहरूख शेख पिता इसराईल ने पहले गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। कुछ देर बाद वह अन्य लोगों को लेकर लौटा और बारातियों पर हमला कर दिया। आरोप है कि शाहरूख ने चाकू से सूरज भिलाला पर वार किया,जबकि राजू मिस्त्री ने अरिहंत जैन पर हमला किया।

एडिशनल एसपी कुछ लोगों को थाने के अंदर लेकर गए, जहां बातचीत के दौरान एक बार फिर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अभय और अधिकारियों के बीच बहस हुई। माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान थाना प्रभारी भरत किरार ने हस्तक्षेप कर लोगों को समझाइश दी। अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई और जुलूस निकालने के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत होकर वापस लौट गए। 

चार आरोपी को पकड़ा
पुलिस ने मामले में शाहरूख शेख,फखरूद्दीन का बेटा, वसीम पिता हनीफ खां,पप्पू पिता शरीफ खां,राजू पिता नसीरूद्दीन,इकरार पिता अकरम खां,अनिश पिता हन्नु पटेल,सद्दाम मंसूरी और ताजउद्दीन पिता अकबर खां को आरोपी बनाया है। जानकारी अनुसार मामले में शामिल चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। थाने पर भीड़ होने के कारण आरोपियों को सुरक्षा के मद्देनजर अन्य थाने में रखा गया है।

मुस्लिम समाज का है ड्राइवर
एडिशनल एसपी घनश्याम मालवीय ने बताया कि बारात निकलने के दौरान एक वाहन को रास्ता देने को लेकर कहासुनी हुई। वाहन मुस्लिम समाज का ड्राइवर चला रहा था, इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट की स्थिति बन गई। घटना में घायल रवि की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-  MP News: महिला आरक्षण पर कल आक्रोश रैली, विस का एक दिवसीय सत्र होगा; CM बोले-नारी के अपमान को देश नहीं भूलेगा

प्रशासन अलर्ट मोड पर
बेरछा में रविवार को मुस्लिम समाज का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

आधा दर्जन थानों का बल पहुंचा
मामले में एक हिन्दू पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है,जबकि दूसरे पक्ष की ओर से अभी तक थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। स्थिति को देखते हुए सुंदरसी, सलसलाई, सुनेरा,अकोदिया, शाजापुर थानों से पुलिस बल बुलाया गया। रात करीब एक बजे एसडीएम मनीषा वास्कले और नायब तहसीलदार गौरव पोरवाल मौके पर पहुंचे।

पुलिस अफसरों से बोले चुड़िया पहन लिजिए
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जाहिर की। भीड़ में मौजूद कुछ युवकों ने आक्रोश में तीखी टिप्पणियां भी की। एक युवक ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हो पा रही है तो वे चूड़ियां भेंट कर देंगे। उन्हें पहन लीजिएगा। मौके पर स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारियों ने लोगों को समझाइश देने का प्रयास किया। काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही।

थाने में हंगामा और बहस
घटना के बाद थाना परिसर में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग एकत्रित होकर गेट के सामने धरने पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी घनश्याम मालवीय प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान समाज के लोगों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस हो गई। प्रदर्शनकारी आरोपियों का जुलूस निकालने की मांग कर रहे थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: बीएचयू में बवाल, छात्रों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों में पत्थरबाजी

19 Apr 2026

VIDEO: किशोर की हत्या का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने पांच घंटे लगाया जाम

18 Apr 2026

VIDEO: कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, एक महिला की हुई मौत

18 Apr 2026

कानपुर: कार की टक्कर से साइकिल सवार घायल, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

18 Apr 2026

कानपुर: एनआरआई सिटी की रेव पार्टी में उड़ी कोकीन, चरस, एलएसडी की दावत, दो गिरफ्तार

18 Apr 2026
विज्ञापन

Kanpur News: देर रात पुलिस की छापेमारी, दो गिरफ्तार...चरस, एलएसडी समेत कई ड्रग्स बरामद | Amar Ujala

18 Apr 2026

कानपुर: जीआरपी ने सीपीआर दे बचाई रेलवे कर्मी की जान

18 Apr 2026
विज्ञापन

रायबरेली में फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव, लूट के लिए हत्या की आशंका

18 Apr 2026

पिता की दो बात न सह सका लक्की, नाबालिग बेटे ने फांसी लगाकर दी जान

18 Apr 2026

नोएडा में मौसम के फेरबदल से खिलाड़ियों के अभ्यास में दिक्कत, कोचों ने बदला समय

18 Apr 2026

भक्ति की लहर ने नोएडा को किया भावविभोर, कीर्तन और ध्यान में गूंजा आध्यात्मिक एकत्व का संदेश

18 Apr 2026

Meerut: भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार

18 Apr 2026

फरीदाबाद: शादी में गए परिवार के घर का ताला तोड़ चोर 6.65 लाख का माल ले उड़े

18 Apr 2026

उत्तर-पूर्वी दिल्ली: बारिश के बीच मकान पर गिरी आकाशीय बिजली, घर में आग लगने से सामान जला

18 Apr 2026

लखनऊ में 'गलियों में लखनऊ' डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की गई

18 Apr 2026

VIDEO: बलिया में आग लगने से 48 रिहायशी मड़हे जलकर राख, लाखों का नुकसान

18 Apr 2026

VIDEO: मारपीट में घायल वृद्ध की 20 दिन बाद हुई मौत

18 Apr 2026

VIDEO: श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में हुआ सामूहिक सुंदरकांड पाठ

18 Apr 2026

VIDEO: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने टेंडर बाबू पर रिश्वत लेने का लगाया आरोप

18 Apr 2026

अंतर्राष्ट्रीय मानक के खेल मैदान का शुभारंभ, खेला गया फुटबॉल मैच

18 Apr 2026

Meerut: मेडिकल कॉलेज में चल रहे पांच दिवसीय वेलोसिटी स्पोर्ट्स मीट 2026 में हुए कई रोमांचक खेल

18 Apr 2026

Meerut: पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय मेरठ का हुआ 'रिटेल आउटरीच प्रोग्राम', ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने की दी जानकारी

18 Apr 2026

Meerut: कनोहर लाल डिग्री कॉलेज नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत हुआ हस्ताक्षर अभियान

18 Apr 2026

Meerut: तीखी धूप और भयंकर गर्मी में गैस सिलेंडर के लिए परेशान उपभोक्ता

18 Apr 2026

Meerut: आर्य समाज मंदिर के 46वें वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन, आचार्य हरिशंकर अग्निहोत्री ने दिए उपदेश

18 Apr 2026

लखनऊ में विपुलम पार्क में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन

18 Apr 2026

सपा का झंडा जलाने के विरोध में लखनऊ में सपा महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

18 Apr 2026

पहले जोड़े हाथ फिर मंदिर में की चोरी, मझोला के खुशहालपुर स्थित मंदिर की घटना

18 Apr 2026

दो जिंदगियां बचाने वाले कल्लू केवट की बहादुरी की कहानी, उन्हीं की जुबानी

18 Apr 2026

लखनऊ में अपर्णा यादव ने प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन को सुना

18 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed